हिमंता बिस्वा सरमा को भाजपा एवं एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने पर दी बधाई रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने असम के मुख्...
हिमंता बिस्वा सरमा को भाजपा एवं एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने पर दी बधाई
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को भाजपा एवं एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में असम निरंतर विकास, सांस्कृतिक गौरव, शांति और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि “विकसित असम” के संकल्प को साकार करने की दिशा में उनका नेतृत्व और दूरदर्शी सोच राज्य के सर्वांगीण विकास को नई गति प्रदान कर रही है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जनसेवा, सांस्कृतिक गौरव और समावेशी विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों ने असम की प्रगति को निरंतर गति दी है। उन्होंने विश्वास जताया कि हिमंता बिस्वा सरमा आगे भी राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माँ कामाख्या से प्रार्थना करते हुए कहा कि वे हिमंता बिस्वा सरमा को जनसेवा के पथ पर निरंतर सफलतापूर्वक आगे बढ़ने की शक्ति प्रदान करें।
" alt="" />" alt="" />

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments