——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

निगम का बुलडोजर चला, 20 कब्जे हटे, गोंदवारा रोड ने ली राहत की सांस

रायपुर। शहर में बढ़ते यातायात दबाव और सड़कों पर फैलते अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने एक बार फिर सख्त कार्रवाई करते हुए गोंदवारा मार्ग पर बड़...




रायपुर। शहर में बढ़ते यातायात दबाव और सड़कों पर फैलते अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने एक बार फिर सख्त कार्रवाई करते हुए गोंदवारा मार्ग पर बड़ा अभियान चलाया। नगर पालिक निगम के जोन 1 क्षेत्र में होटल पैराडाइज से गोंदवारा अंडरब्रिज तक चले इस अभियान में लगभग 20 अवैध कब्जों को हटाया गया, वहीं करीब 15 अवैध पाटों को तोड़कर मार्ग को व्यवस्थित किया गया। कार्रवाई के बाद लंबे समय से जाम और अव्यवस्था से जूझ रहे लोगों को राहत मिली।

नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर जोन 1 कमिश्नर अंशुल शर्मा के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान कार्यपालन अभियंता द्रोनी कुमार पैकरा, सहायक अभियंता शरद देशमुख तथा उपअभियंता अंकिता सोनवर्षा सहित नगर निवेश विभाग की टीम मौके पर मौजूद रही।

निगम की टीम सुबह से ही अमले और मशीनों के साथ सड़क पर उतरी। होटल पैराडाइज से गोंदवारा अंडरब्रिज तक सड़क किनारे किए गए अस्थायी कब्जों, बढ़ाए गए शेड और अवैध पाटों को हटाया गया। कई स्थानों पर नालियों के ऊपर बनाए गए पाटों को तोड़कर सफाई व्यवस्था में आ रही बाधाओं को भी समाप्त किया गया। निगम अधिकारियों का कहना है कि इन अवैध निर्माणों के कारण न केवल यातायात प्रभावित हो रहा था, बल्कि सफाई व्यवस्था भी बाधित हो रही थी, जिससे जनस्वास्थ्य पर असर पड़ने की आशंका बनी हुई थी।

कार्रवाई के दौरान सड़क के दोनों ओर फैले अतिक्रमण हटने से मार्ग चौड़ा नजर आया और यातायात सुचारु रूप से चलता दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने भी निगम की कार्रवाई को जरूरी बताते हुए कहा कि लंबे समय से सड़क पर कब्जों के कारण हर दिन जाम की स्थिति बन रही थी।

नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शहर में सार्वजनिक मार्गों और नालियों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। निगम ने चेतावनी दी है कि सड़क, नाली और सार्वजनिक स्थलों पर दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

No comments