——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

T20 इंटरनेशनल में मंधाना का बड़ा धमाका, रोहित शर्मा का रिकॉर्ड टूटा

नईदिल्ली । भारतीय महिला बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गईं हैं. उनके नाम अब 1...


नईदिल्ली । भारतीय महिला बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गईं हैं. उनके नाम अब 161 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 30.53 की औसत और 124.45 के स्ट्राइक रेट से कुल 4,244 रन हो गए हैं. जिसमें एक शतक और 33 अर्धशतक शामिल हैं.

मंधाना ने ये बड़ी उपलब्धि डरबन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में हासिल की. उन्होंने मैच में 13 रन ही बना सकीं, लेकिन वो रोहित शर्मा को पीछे छोडऩे में सफल रहीं. रोहित शर्मा के नाम 159 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 4,231 रन हैं, जिसमें पांच शतक और 32 अर्धशतक शामिल हैं.

हालांकि, अब उनके पास मंधाना के रिकॉर्ड को तोडऩे का कोई मौका नहीं है, क्योंकि टी20 विश्व कप 2024 के खत्म होने के बाद भारत के इस पूर्व कप्तान ने इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है.

स्मृति मंधाना को इस मैच में उतरने से पहले अपने पुरुष समकक्ष रोहित को पीछे छोडऩे के लिए सिर्फ एक रन की जरूरत थी, क्योंकि वह 4,231 रनों के साथ उनके बराबर थीं. सुने लुस की गेंद पर एक रन लेकर उन्होंने रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया.

भारतीय महिला टीम दक्षिण अफ्रीका से छह विकेट से हार गई. पहले बल्लेबाज़ी करते हुए, हरमनप्रीत कौर भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी रहीं. उन्होंने 33 गेंदों में 47 रनों की पारी खेली. इसके अलावा शैफाली वर्मा (34) और जेमिमा रोड्रिग्स (36) ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन वे इसे बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रहीं. भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 157/7 का स्कोर बनाया. गेंदबाजों में अयाबोंगा खाका सबसे सफल रहीं, जिन्होंने तीन विकेट लिए, जबकि टुमी सेखुखुने ने दो विकेट चटकाए.

जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने पांच गेंदें शेष रहते लक्ष्य का पीछा कर लिया, जिसमें लॉरा वोल्वार्ड्ट (51) और एनेरी डर्कसेन (44 नाबाद) ने अहम पारियां खेलीं. श्रेयंका पाटिल ने दो विकेट लिए, जबकि अरुंधति रेड्डी और श्री चरानी ने एक-एक विकेट हासिल किया. इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने 5 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. सीरीज का दूसरा मैच 19 अप्रैल को खेला जाएगा.

No comments