——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

IPL 2026 में गिल का जलवा, 86 रन बनाकर फिर चमके कप्तान

नईदिल्ली । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 25वें मैच में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने अपनी शानदार लय जारी रखते हुए कोलकाता नाइट...


नईदिल्ली । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 25वें मैच में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने अपनी शानदार लय जारी रखते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 86 रन की पारी खेली। यह उनके आईपीएल करियर का 29वां अर्धशतक साबित हुआ। यह मौजूदा सीजन में उनके बल्ले से निकलने वाली लगातार तीसरी 50+ रन की पारी रही। उनकी पारी की बदौलत गुजरात टाइटंस ने जीत दर्ज की। आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

गिल ने पारी के दूसरे ओवर में कार्तिक त्यागी के सामने लगातार 2 चौके लगाए। इसके बाद अगले ओवर में अनुकूल रॉय के खिलाफ छक्का लगाते हुए तेज शुरुआत की। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इस बल्लेबाज ने सिर्फ 27 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने साई सुदर्शन के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 58 रन की साझेदारी की। वह 50 गेंदों पर 86 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 4 छक्के लगाए।

आईपीएल 2026 में गिल ने अपना लगातार तीसरा अर्धशतक लगाया। इससे पहले उन्होंने पिछली 2 पारियों में 56 और 70 रन के स्कोर किए थे। वह ढ्ढक्करु 2026 में अब तक 4 पारियों में 155.90 की स्ट्राइक रेट के साथ 251 रन बना चुके हैं। वह इस सीजन में फिलहाल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उनके बाद आरसीबी के विराट कोहली हैं, जिन्होंने 228 रन अपने नाम किए हैं।

गिल ने साल 2018 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने आईपीएल करियर का आगाज किया था। वह अब तक 122 मैच खेले हैं, जिसकी 119 पारियों में लगभग 40 की औसत के साथ 4,100 से अधिक रन बनाने में कामयाब रहे हैं। उनके बल्ले से 4 शतक और 29 अर्धशतक निकले हैं। इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 129 रन का रहा है। वह इस लीग में अब तक 125 से अधिक छक्के भी जड़ चुके हैं।

मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। उनका ये फैसला गलत साबित हुआ और एक समय टीम के 4 बल्लेबाज 87 रन पर पवेलियन में थे। कैमरून ग्रीन (79) की शानदार पारी की मदद से टीम 180/10 का स्कोर बनाने में सफल रही। जवाब में गिल (86) और जोस बटलर (25) की धमाकेदार पारियों के दम पर गुजरात टाइटंस को आसान जीत मिल गई। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 19.4 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया।

No comments