——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

डिंडौरी हादसे पर CM का ऐलान: मृतकों के परिजनों को 4.5 लाख मुआवजा, NH-45 पर टक्कर में 5 की मौत

  भोपाल। भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डिंडौरी जिले में हुए दर्दनाक सड़क हादसे पर गहरा शोक जताया है। सीएम ने प्रत्येक मृतक के प...

 



भोपाल। भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डिंडौरी जिले में हुए दर्दनाक सड़क हादसे पर गहरा शोक जताया है। सीएम ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को 4.5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। साथ ही अन्य सरकारी योजनाओं के माध्यम से अतिरिक्त मदद के निर्देश भी दिए हैं।

NH-45 पर भीषण टक्कर, मौके पर 5 की मौत

जानकारी के मुताबिक डिंडौरी जिले के गाड़ासरई थाना क्षेत्र में NH-45 पर ग्राम किकरा तालाब के पास कैप्सूल कंटेनर और पिकअप वाहन की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

CM ने जताया दुख, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर घटना पर दुख जताते हुए लिखा कि यह हादसा बेहद पीड़ादायक है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार हर संभव मदद के लिए उनके साथ खड़ी है।

जांच शुरू, इलाके में मची अफरा-तफरी

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता का भरोसा

सरकार की ओर से मुआवजे के ऐलान के साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि जरूरत पड़ने पर अन्य योजनाओं के जरिए भी पीड़ित परिवारों को सहायता दी जाएगी।

No comments