——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

होर्मुज पर फिर टकराव: ईरान ने रास्ता रोका, अमेरिका पर युद्धविराम तोड़ने का आरोप

तेहरान । ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही फिर बंद कर दी है। ईरान की सैन्य कमान ने कहा कि अमेरिका द्वारा ईरानी बंदरगाहों की नि...


तेहरान । ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही फिर बंद कर दी है। ईरान की सैन्य कमान ने कहा कि अमेरिका द्वारा ईरानी बंदरगाहों की निरंतर नाकाबंदी के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण अपनी पूर्व स्थिति में लौट आया है। ईरान की संयुक्त सैन्य कमान ने कहा, होर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण पहले जैसा हो गया है, सशस्त्र बलों के सख्त प्रबंधन और नियंत्रण में। ईरान ने अमेरिका पर युद्धविराम तोडऩे का आरोप लगाया।

ईरान ने चेतावनी दी कि जब तक ईरानी बंदरगाहों पर अमेरिका की नाकाबंदी लागू रहेगी, तब तक वह जलडमरूमध्य से आवागमन को अवरुद्ध करता रहेगा। कमान ने कहा, वाशिंगटन ने ईरान के बंदरगाहों से आने-जाने वाले जहाजों की नौसैनिक नाकाबंदी जारी रखकर अपना वादा तोड़ा है। अमेरिका ने तथाकथित नाकाबंदी की आड़ में समुद्री डकैती और लूटपाट की गतिविधियां जारी रखी हैं। इसी कारण होर्मुज पर नियंत्रण पहले जैसी स्थिति में लौट आया है।

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कल बताया था कि होर्मुज जलडमरूमध्य से सभी वाणिज्यिक जहाजों के गुजरने को पूरी तरह से खुला घोषित कर दिया गया है। उन्होंने कहा था कि लेबनान में इजरायल के 10 दिवसीय युद्धविराम के बाद होर्मुज को खोलने का फैसला लिया गया। बता दें कि इजरायल और लेबनान में 10 दिन का युद्धविराम लागू है। इसके बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को धन्यवाद भी कहा था।

ईरान द्वारा कल होर्मुज खोलने की घोषणा के बाद ट्रंप ने कहा था कि ईरानी बंदरगाहों की अमेरिकी नाकाबंदी तब तक पूरी तरह से लागू रहेगी, जब तक कि तेहरान वाशिंगटन के साथ अपने परमाणु कार्यक्रम सहित किसी मुद्दे पर समझौता नहीं कर लेता। उन्होंने कहा था, ‘होर्मुज पूरी तरह से खुला है और व्यापार और पूर्ण आवागमन के लिए तैयार है, लेकिन ईरान के संबंध में नौसैनिक नाकाबंदी तब तक लागू रहेगी, जब तक समझौता पूरा नहीं हो जाता।’

ट्रंप ने कहा है कि अगर बुधवार तक ईरान के साथ कोई व्यापक समझौता नहीं हुआ तो युद्धविराम खत्म किया जा सकता है। उन्होंने कहा, हो सकता है मैं इसे आगे न बढ़ाऊं, लेकिन ईरानी बंदरगाहों पर नाकाबंदी जारी रहेगी। इसलिए नाकाबंदी है और दुर्भाग्य से हमें फिर से बमबारी शुरू करनी होगी। बुधवार तक ईरान के साथ कोई बड़ा समझौता नहीं हुआ, तो मौजूदा युद्धविराम खत्म किया जा सकता है।

No comments