——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

रायपुर रेल मंडल ने रचा विकास का नया इतिहास, माल लदान से यात्री सुविधाओं तक शानदार उपलब्धियां: डीआरएम दयानंद

रायपुर, 03 अप्रैल 2026। रायपुर रेल मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में राजस्व, माल लदान, यात्री सुविधाओं और तकनीकी नवाचार के क्षेत्र में उल्ले...



रायपुर, 03 अप्रैल 2026। रायपुर रेल मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में राजस्व, माल लदान, यात्री सुविधाओं और तकनीकी नवाचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। शुक्रवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) श्री दयानंद ने मीडिया से चर्चा करते हुए इन उपलब्धियों की विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अवधेश कुमार त्रिवेदी भी उपस्थित रहे।



डीआरएम ने बताया कि रायपुर मंडल ने इस वित्तीय वर्ष में 46.44 मिलियन टन माल लदान कर 4983 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया, जो निर्धारित लक्ष्य से अधिक है। यह पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 4 प्रतिशत की वृद्धि है। वर्ष 2024-25 में मंडल ने 44.73 मिलियन टन माल लदान कर 4818 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त किया था। कोयला, स्टील, आयरन ओर, सीमेंट, खाद्यान्न और उर्वरक जैसे प्रमुख संसाधनों के परिवहन में मंडल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यात्री सेवाओं के क्षेत्र में भी रायपुर मंडल ने बेहतर प्रदर्शन किया। कुल 26.6 मिलियन यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया, जिससे 631.35 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। यात्री संख्या में 7.30 प्रतिशत और राजस्व में 3.85 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। यात्रियों की सुविधा के लिए 19 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के 195 ट्रिप संचालित किए गए और 12 भारत गौरव ट्रेनों का भी सफल परिचालन हुआ। इसके साथ ही 60 अतिरिक्त कोच जोड़े गए।

गैर-किराया आय के क्षेत्र में भी मंडल ने बढ़त बनाई। विविध आय 25.18 करोड़ रुपये रही, जबकि गैर-किराया राजस्व 17.10 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। खानपान सेवाओं से 3.22 करोड़ रुपये की आय हुई, जो पिछले वर्ष की तुलना में 75 प्रतिशत अधिक है। टिकट चेकिंग के 1.97 लाख मामलों से 11.13 करोड़ रुपये की आय हुई।

यात्री सुविधाओं के विस्तार के तहत 68 नए अनुबंध किए गए, जिनमें 23 नए हैं। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत उरकुरा, भिलाई और भानुप्रतापपुर स्टेशनों का विकास कार्य आगे बढ़ा। रायपुर स्टेशन पर चार एस्केलेटर स्थापित किए गए और नया फुटओवर ब्रिज प्रस्तावित है।

रेल मदद सेवा के माध्यम से 17,943 यात्रियों को सहायता प्रदान की गई। शिकायतों के त्वरित समाधान के कारण एक्सीलेंट और सैटिस्फैक्टरी रेटिंग में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इस उत्कृष्ट कार्य के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को ‘रेल मदद शील्ड’ से सम्मानित किया गया।

नई पहल के रूप में स्लीपर कोचों में सैनिटाइज्ड बेडरोल, हेल्थ बेस लाउंज, पार्सल पैकिंग सेवाएं, आपातकालीन चिकित्सा कक्ष और स्टेशनों पर फोटोकॉपी जैसी सुविधाएं शुरू की गईं। दुर्ग स्टेशन पर पार्सल स्कैनर की स्थापना और वंदे भारत व हमसफर ट्रेनों में विज्ञापन से अतिरिक्त राजस्व भी प्राप्त हुआ।

इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं स्वीकृत हुई हैं। हथबंद-बैकुंठ और बैकुंठ-उरकुरा खंडों में चौथी रेल लाइन के निर्माण को मंजूरी मिली है। साथ ही कई लेवल क्रॉसिंग को बंद कर आरयूबी (रोड अंडर ब्रिज) बनाए गए, जिससे सड़क सुरक्षा में सुधार हुआ।

डीआरएम ने बताया कि वर्ष 2025-26 रायपुर मंडल के लिए “शून्य ट्रेन दुर्घटना” का वर्ष रहा, जो सुरक्षा के प्रति रेलवे की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि रायपुर रेल मंडल ने समन्वित प्रयासों और नवाचार के माध्यम से भारतीय रेल के शीर्ष मंडलों में अपनी मजबूत पहचान बनाई है और भविष्य में भी यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

No comments