——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

युवा शक्ति ही विकसित भारत की वास्तविक शक्ति – श्री राजेश अग्रवाल

‘माय भारत बजट क्वेस्ट 2026’ का भव्य शुभारंभ, युवाओं को नीति-निर्माण से जोड़ने की पहल रायपुर, 13 अप्रैल 2026। नया रायपुर स्थित भारतीय सूचन...



‘माय भारत बजट क्वेस्ट 2026’ का भव्य शुभारंभ, युवाओं को नीति-निर्माण से जोड़ने की पहल

रायपुर, 13 अप्रैल 2026। नया रायपुर स्थित भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान नया रायपुर में ‘माय भारत बजट क्वेस्ट 2026’ का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा, “युवा शक्ति ही विकसित भारत की वास्तविक शक्ति है।” उन्होंने कहा कि यह आयोजन युवाओं को आर्थिक नीतियों और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने की दिशा में एक सशक्त मंच प्रदान करता है।

यह कार्यक्रम युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत संचालित ‘माय भारत’ पहल का हिस्सा है। इसका उद्देश्य केंद्रीय बजट 2026 के प्रति युवाओं और आमजन की समझ को सुदृढ़ करना है, ताकि बजटीय प्रावधान अधिक सुलभ और नागरिक-केंद्रित बन सकें। कार्यक्रम में देशभर से लगभग 30 हजार युवाओं में से चयनित 471 प्रतिभागियों की सहभागिता रही।

मंत्री श्री अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि बजट केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि देश के विकास का रोडमैप होता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे इस मंच का उपयोग सीखने, सोचने, प्रश्न पूछने और अपने विचार प्रस्तुत करने के लिए करें। उन्होंने कहा कि जब युवा नीति-निर्माण की प्रक्रिया को समझते हैं और उसमें सक्रिय भागीदारी करते हैं, तब लोकतंत्र और अधिक सशक्त होता है।

कार्यक्रम के दौरान ‘माय भारत’ छत्तीसगढ़ के राज्य निदेशक अर्पित तिवारी ने ‘बजट क्वेस्ट 2026’ की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि यह पहल युवाओं को वर्षभर रचनात्मक एवं राष्ट्रहित से जुड़े कार्यक्रमों में जोड़ती है। उन्होंने बताया कि ‘माय भारत’ की घोषणा नरेन्द्र मोदी द्वारा 31 अक्टूबर 2023 को की गई थी और इसका मूल मंत्र “सेवा से संस्कार” है।

उन्होंने जानकारी दी कि देश के 763 जिलों में ‘माय भारत’ कार्यालय स्थापित करने की योजना है, जिनमें से छत्तीसगढ़ में 17 नए कार्यालय खोले जाएंगे। इन केंद्रों के माध्यम से युवाओं का प्रशिक्षण, क्षमता संवर्धन और यूथ एक्सचेंज कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

संस्थान के निदेशक ओमप्रकाश व्यास ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि 30 हजार प्रतिभागियों में से चयनित 471 युवाओं की उपस्थिति उनकी प्रतिभा, परिश्रम और प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

कार्यक्रम के समापन पर मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं को जागरूक, सक्षम और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करेंगे।

इस अवसर पर रायपुर नगर निगम आयुक्त विश्वदीप सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में ‘माय भारत’ छत्तीसगढ़ के डिप्टी डायरेक्टर नितिन शर्मा ने आभार व्यक्त किया।

No comments