——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

गर्मी से पहले अलर्ट मोड में योगी सरकार: ट्रांसफार्मर फुंका तो एक्शन तय, लखनऊ में ट्रिपिंग पर जीरो टॉलरेंस

  लखनऊ। लखनऊ में बढ़ती गर्मी को देखते हुए योगी आदित्यनाथ सरकार ने बिजली व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए कमर कस ली है। मुख्यमंत्री के निर...

 



लखनऊ। लखनऊ में बढ़ती गर्मी को देखते हुए योगी आदित्यनाथ सरकार ने बिजली व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए कमर कस ली है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने अधिकारियों को अभी से पूरी तैयारी करने के सख्त निर्देश दिए हैं।

ट्रांसफार्मर फुंका तो होगी सख्त कार्रवाई

UPPCL के अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल ने अधिकारियों को चेतावनी दी है कि ट्रांसफार्मर के रखरखाव में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि पर्याप्त बजट दिया जा चुका है और हर ट्रांसफार्मर पर फ्यूज व टेललेस यूनिट लगाने के निर्देश पहले ही जारी किए जा चुके हैं। इसके बावजूद अगर ट्रांसफार्मर फुंकते हैं, तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई तय है।

अधूरे काम पर फर्म और अफसर दोनों पर गिरेगी गाज

डॉ. गोयल ने स्पष्ट किया कि जहां-जहां बिजली से जुड़े काम अधूरे हैं, वहां संबंधित फर्म के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अधिकारियों और अवर अभियंताओं की जिम्मेदारी तय कर जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी।

बढ़ती मांग के हिसाब से तैयारी के निर्देश

गर्मी बढ़ने के साथ बिजली की मांग में इजाफा तय है। इसे देखते हुए सभी क्षेत्रों में पर्याप्त कर्मचारी तैनात करने और शेड्यूल के अनुसार निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

राजधानी में ट्रिपिंग नहीं, जीरो डैमेज पॉलिसी लागू

राजधानी लखनऊ में बिजली आपूर्ति को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। ट्रांसफार्मर के लिए “जीरो डैमेज” नीति लागू की गई है, जबकि विद्युत दुर्घटनाओं पर भी जीरो टॉलरेंस का रुख अपनाया गया है।

अधिकारियों को साफ निर्देश दिए गए हैं कि राजधानी में किसी भी स्थिति में ट्रिपिंग नहीं होनी चाहिए।

गर्मी में निर्बाध बिजली पर फोकस

सरकार का फोकस साफ है—गर्मी के दौरान आम लोगों को बिना बाधा बिजली मिले। इसके लिए तकनीकी और प्रशासनिक दोनों स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

No comments