कोलकाता । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले आज कोलकाता में भाजपा का घोषणापत्र (संकल्प पत्र) जारी किया. उन्हों...
कोलकाता । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले आज कोलकाता में भाजपा का घोषणापत्र (संकल्प पत्र) जारी किया. उन्होंने कहा कि, संकल्प पत्र विकसित बंगाल का रोडमैप है. इस दौरान शाह ने कहा कि, बंगाल की जनता परिवर्तन चाहती है.
उन्होंने कहा कि, बंगाल की जनता उन्हें पांच साल के लिए सरकार बनाने का मौका जरूर देगी. उन्होंने दोहराया कि, पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने पर यहां की धरती से घुसपैठियों को खदेड़ा जाएगा और देश और राज्य को सुरक्षित किया जाएगा.
शाह ने कहा कि, कई बीजेपी शासित राज्यों में यूसीसी (यूनिफॉर्म सिविल कोड) लागू हो चुका है. उन्होंने कहा, बीजेपी 6 महीने के अंदर बंगाल में भी यूसीसी लागू कर देगी, ताकि बंगाल में हर नागरिक के लिए एक कानून हो. उन्होंने कहा कि, बंगाल में सोनार बांग्ला का निर्माण होगा. शाह ने कहा कि, सभी सरकारी कर्मचारियों और सैलरी पाने वाले कर्मचारियों को डीए पक्का किया जाएगा, और नई बीजेपी सरकार में हर कर्मचारी की इज्जत बनाए रखने के लिए 45 दिनों के अंदर 7वां वेतन आयोग लागू किया जाएगा.
संकल्प पत्र में किसानों को राहत देने की बात भी है. इस पर शाह ने कहा, हम एक स्कीम लाएंगे ताकि धान, आलू और आम उगाने वाले किसानों को उनकी फसल का सही दाम मिले. बंगाल में भाजपा सरकार हर किसान का 100 फीसदी धान 3100 रुपये प्रति क्विंटल पर खरीदेगी, ताकि किसानों को अपनी फसल कम दाम पर बेचने के लिए मजबूर न होना पड़े. शाह ने कहा कि, बंगाल में भाजपा की सरकार आने पर पीएम किसान सम्मान निधि में राज्य से 3,000 रुपये और जोड़ें जाएंगे और किसानों को सालाना 9,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी.
शाह ने कहा कि, मिडिल क्लास, लोअर मिडिल क्लास और गरीब तबके की महिलाओं की हालत बहुत मुश्किल है. जब तक यह कमी पूरी नहीं हो जाती, भाजपा हर महीने 1 से 5 तारीख के बीच हर महिला के बैंक अकाउंट में 3000 रुपये ट्रांसफर करेगी. इसके साथ ही, भाजपा सरकार पुलिस फोर्स के साथ-साथ राज्य की सभी सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण देगी. शाह ने कहा, 75 लाख लखपति दीदी बनाकर हम महिलाओं को आर्थिक तौर पर मजबूत करेंगे. हर मंडल में कम से कम एक महिला पुलिस स्टेशन होगा, और हर पुलिस स्टेशन में एक हेल्प डेस्क बनाया जाएगा.
अमित शाह ने कहा कि, आयुष्मान भारत समेत भारत सरकार की सभी स्कीमों को पूरी तरह और जवाबदेही के साथ लागू किया जाएगा. शाह ने कहा, हम पीएम मोदी के गरीबों की भलाई के मिशन को बंगाल में भी लाएंगे, जैसा कि पूरे देश में किया जा रहा है. अमित शाह ने भाजपा का संकल्प पत्र जारी करते हुए कहा कि, हमने लोगों के सामने अपनी चार्जशीट भी पेश की. उस चार्जशीट ने ममता बनर्जी के 15 साल के राज में बंगाल को मिली गहरी निराशा को सामने ला दिया. उन्होंने कहा कि, भाजपा का संकल्प पत्र इस बात का रोडमैप है कि बीजेपी कैसे एक मजबूत सरकार बनाएगी.
उन्होंने कहा कि, कम्युनिस्ट सरकार से छुटकारा पाने के लिए बंगाल ने ममता बनर्जी को चुना. उन्होंने कहा कि पांच साल काफी नहीं हैं और उन्हें एक और मौका दिया गया. लेकिन सिंडिकेट, गुंडाराज और घुसपैठियों के साथ, उन्होंने तीसरा टर्म भी पक्का कर लिया.
शाह ने टीएमसी पर निशाना साधते हुए कहा, आज, वही नागरिक जो कभी ममता जी का साथ देते थे, डरे हुए और निराश महसूस कर रहे हैं, और अब बदलाव चाहते हैं. पिछले 10 सालों में, हमने खुद को एक मजबूत विपक्ष के तौर पर स्थापित किया है.
अमित शाह ने कहा कि, बंगाल के लिए, बंगाल के लोगों के लिए, ये 15 साल कालरात्रि के बुरे सपने जैसे रहे हैं. बड़ी उम्मीदों के साथ, कम्युनिस्ट राज से आजाद होने के लिए, बंगाल के लोगों ने ममता दीदी को बहुमत दिया था. अमित शाह ने कहा, पांच साल बहुत कम हैं कहकर, उन्होंने दूसरा मैंडेट भी हासिल कर लिया। फिर, अपने सिंडिकेट, गुंडों और घुसपैठियों के भरोसे, उन्होंने तीसरा मैंडेट भी हासिल कर लिया.
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि, पिछले 10 सालों में भाजपा ने यहां एक रचनात्मक विपक्षी पार्टी के तौर पर अपनी पहचान बनाई है. आज बंगाल विधानसबा में भाजपा मुख्य विपक्षी दल के तौर पर काम कर रही है. शाह ने कहा कि, इन्हीं 10 सालों में, पूरे देश में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कैसे लोगों को ध्यान में रखकर शासन दी जा सकती है, इसका एक बेहतरीन उदाहरण भी सामने आया है.
शाह ने कहा कि, कश्मीर से कन्याकुमारी और द्वारका से कामाख्या तक फैले पूरे देश में हर तबके, हर धर्म, हर जाति की आकांक्षाओं को संजोकर एक मजबूत, सुरक्षित, शिक्षित और विकसित भारत का स्वप्न पीएम मोदी ने जनता के सामने रखा है और इसे पूरा करने के लिए बीते 12 वर्षों में प्रयास भी किए हैं.
अमित शाह ने कहा कि, ममता दीदी के तीन कार्यकाल में डर, भेदभाव और भ्रष्टाचार बहुत गहराई तक समाया हुआ है. लेकिन अब भाजपा पर भरोसे की नींव पर बंगाल के लोग एक नया रास्ता चुनेंगे. उन्होंने कहा कि, यह रोजगार का वादा है, और सोनार बांग्ला बनाने की प्रतिबद्धता है. शाह ने कहा, मुझे पूरा भरोसा है कि बंगाल के लोग हमें एक लोकप्रिय सरकार बनाने का मौका देगी.
शाह ने ममता सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, टीएमसी का 15 साल का राज पश्चिम बंगाल के लिए हर तरह के संकट की निशानी रहा है. इस घोषणापत्र के हिसाब से भाजपा के अगले पांच साल बंगाल के विकास का रास्ता बनाएंगे. शाह ने कहा कि, जहां मन डर से मुक्त हो और सिर गर्व से ऊंचा हो, हम गुरुदेव टैगोर के विजन को जमीन पर उतारने की कोशिश जरूर करेंगे.
शाह ने कहा, बंगाल के लोगों को डर है कि अगर इसी तरह घुसपैठ जारी रही तो बंगाल का वजूद नहीं बचेगा. मैं पश्चिम बंगाल के लोगों को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि एक बार बंगाल में बीजेपी की सरकार बन गई तो हम बंगाल से हर घुसपैठिए को ध्यान से निकाल देंगे. हम घुसपैठियों के लिए जीरो टॉलरेंस रखेंगे. बंगाल के लोगों को इस बात की चिंता है कि अगर घुसपैठ जारी रही तो राज्य की पहचान खतरे में पड़ जाएगी.
मैं पश्चिम बंगाल के लोगों को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि अगर बीजेपी की पूरी बहुमत वाली सरकार बनी, तो हम डिटेक्ट, डिलीट और डिपोर्ट की पॉलिसी के तहत सख्ती से काम करेंगे और बंगाल से घुसपैठियों को निकाल देंगे।
भाजपा का संकल्प पत्र जारी करने के बाद शाह का पश्चिम मेदिनीपुर के डेबरा में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करने और खडग़पुर में एक रोड शो में हिस्सा लेने का भी कार्यक्रम है. शाह ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि, तृणमूल कांग्रेस से थक चुका बंगाल अब बदलाव चाहती है. उन्होंने कहा, आज कोलकाता में, मैं बीजेपी का संकल्प पत्र जारी करूंगा जिसका मकसद बंगाल को टीएमसी के आतंक के राज से आजाद कराना है.
" alt="" />" alt="" />

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments