abernews. ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव में अब नई कूटनीतिक हलचल देखने को मिल रही है। व्लादिमीर पुतिन ने दोनों देशों के बीच शांति ...
abernews. ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव में अब नई कूटनीतिक हलचल देखने को मिल रही है। व्लादिमीर पुतिन ने दोनों देशों के बीच शांति स्थापित करने के लिए मध्यस्थता की पेशकश की है।
पुतिन ने ईरान राष्ट्रपति से की बात
क्रेमलिन के मुताबिक, पुतिन ने मसूद पेजेशकियन से फोन पर बातचीत में कहा कि रूस मिडिल ईस्ट में स्थायी शांति के लिए राजनीतिक और कूटनीतिक समाधान खोजने में मदद करने को तैयार है।
पाकिस्तान में 21 घंटे की वार्ता भी फेल
इससे पहले पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान के बीच 21 घंटे तक चली बातचीत किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। हालांकि फिलहाल सीजफायर कायम है, लेकिन हालात बेहद नाजुक बने हुए हैं।
रूस ने अमेरिका पर साधा निशाना
रूस ने अमेरिका पर आरोप लगाया कि वह ईरान से “काल्पनिक खतरे” का हवाला देकर अपने राजनीतिक उद्देश्यों को साधने की कोशिश कर रहा है। साथ ही ईरान में सत्ता परिवर्तन की अपील को मॉस्को ने निंदनीय बताया है।
जेडी वेंस की चेतावनी, ईरान पर फैसला टला
अमेरिका की ओर से वार्ता का नेतृत्व कर रहे उपराष्ट्रपति जेडी वेंस पाकिस्तान दौरे के बाद लौट चुके हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने ईरान को “अंतिम और सबसे अच्छा प्रस्ताव” दे दिया है।
वहीं ईरान की ओर से संसद अध्यक्ष कालिबाफ ने कहा कि अमेरिकी पक्ष भरोसा कायम करने में नाकाम रहा।
दुनिया की नजरें टिकीं, कब तक टिकेगा सीजफायर?
फिलहाल दोनों देशों के बीच सीजफायर बना हुआ है और कोई नया हमला नहीं हुआ है। लेकिन अगर तनाव दोबारा बढ़ता है, तो इसका असर वैश्विक तेल बाजार पर पड़ सकता है और मध्य पूर्व फिर से युद्ध की आग में झुलस सकता है।
" alt="" />" alt="" />

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments