——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

केंद्र का तोहफा: डीए में 2% इजाफा, कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

नईदिल्ली । केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। इस फैसले को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। ...


नईदिल्ली । केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। इस फैसले को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। इससे पहले अक्टूबर में डीए को 55 प्रतिशत से बढ़ाकर 58 प्रतिशत किया गया था, जो 1 जुलाई 2025 से लागू हुआ था। बाद में इसका एरियर भी दिया गया था। बता दें कि डीए और महंगाई राहत में साल में 2 बार जनवरी और जुलाई में बढ़ोतरी होती है।

यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब प्रस्तावित 8वें वेतन आयोग के तहत वेतन ढांचे में बदलाव करने के लिए कर्मचारी यूनियनों की ओर से दबाव बढ़ता जा रहा है। केंद्रीय कर्मचारियों ने 16 अप्रैल को प्रदर्शन भी किया था। साल 2016 में 7वां वेतन आयोग लागू होने के बाद से यह डीए में सबसे लंबी देरी है। आखिरी बार डीए में बढ़ोतरी की घोषणा पिछले साल अक्टूबर में हुई थी, जो जुलाई के महीने के लिए थी।

जब बढ़ती महंगाई के कारण वस्तुओं के दाम बढ़ते जाते हैं तो लोगों के पास मौजूद पैसे की क्रय क्षमता यानि वैल्यू कम होने लगती है। इस महंगाई से राहत देने के लिए सरकार कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देती है ताकि लोग बढ़ते हुए खर्चों का सामना कर सकें और जरूरत की चीजों की कीमत बढऩे के बावजूद भी उनकी जेब पर अतिरिक्त खर्च न आए। राज्य सरकारें केंद्र सरकार के हिसाब से ही भत्ता बढ़ाती हैं।

No comments