कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। रायपुर। राजधानी रायपुर के ग्राम सेमरिया स्थि...
कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
रायपुर। राजधानी रायपुर के ग्राम सेमरिया स्थित संतोष अग्रवाल ग्रोथ अकैडमी, कोपलवाणी मुखबधिर दिव्यांग संस्थान में शनिवार को “महिला सम्मान समारोह” का भव्य और गरिमामय आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सक्षम महिला आयाम छत्तीसगढ़ प्रांत का वार्षिक आयोजन था, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 101 महिलाओं को सम्मानित किया गया।
दिव्यांग बच्चों की प्रस्तुति बनी आकर्षण का केंद्र
सम्मानित महिलाओं को कोपलवाणी संस्थान के दिव्यांग छात्रों द्वारा बनाई गई बस्तर की पारंपरिक चित्रकला भेंट की गई। बच्चों की इस अनूठी कला और प्रस्तुति ने समारोह को भावनात्मक और प्रेरणादायक बना दिया।
“पंच परिवर्तन” और सामाजिक जागरूकता पर जोर
कार्यक्रम में सक्षम के प्रांत संगठन मंत्री रामजी राजवाड़े ने “पंच परिवर्तन” विषय पर संबोधित करते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता बताई।
वहीं डॉ. नम्रता सिरमौर ने “जागरूक परिवार, स्वस्थ शिशु” विषय पर विस्तार से जानकारी दी और महिलाओं की भूमिका को बच्चों के समग्र विकास के लिए अहम बताया।
महिला सशक्तिकरण से ही समावेशी विकास संभव: कौशल्या साय
मुख्य अतिथि कौशल्या साय ने अपने संबोधन में संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि दिव्यांगजनों के प्रति समाज की जिम्मेदारी को समझना आवश्यक है। उन्होंने जोर दिया कि महिला सशक्तिकरण समाज के विकास की नींव है और महिलाओं की भागीदारी से ही दिव्यांगजनों का सर्वांगीण विकास संभव है।
बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथि रहे उपस्थित
कार्यक्रम में शताब्दी पांडेय, श्रीराम राजवाड़े, डॉ. सुरेंद्र शुक्ला, आनंद सिंघानिया, जैनेन्द्र जैन, अनूप पांडे, अंजली चावड़ा, इंदिरा जैन, पदमा शर्मा, शरद चंद्रा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इसके अलावा प्रदेश के विभिन्न जिलों से भी बड़ी संख्या में पदाधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।
प्रेरणादायक संदेश के साथ हुआ समापन
कार्यक्रम के अंत में सक्षम परिवार द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। यह आयोजन महिलाओं के सम्मान के साथ-साथ समाज में सेवा, संवेदनशीलता और जागरूकता का सशक्त संदेश देकर संपन्न हुआ।
" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments