——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

राष्ट्रीय बागवानी मिशन: किसान मनीष मिश्रा ने खीरे की फसल से प्राप्त की 02 लाख रुपये की आमदनी

रायपुर, 19 अप्रैल 2026 / मुंगेली जिले के पथरिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम मदवानी के युवा किसान श्री मनीष मिश्रा ने आधुनिक खेती तकनीकों को अपनाक...


रायपुर, 19 अप्रैल 2026 / मुंगेली जिले के पथरिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम मदवानी के युवा किसान श्री मनीष मिश्रा ने आधुनिक खेती तकनीकों को अपनाकर सफलता की नई मिसाल प्रस्तुत की है। राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के अंतर्गत उन्हें मिली सहायता ने उनकी आय को लाखों रूपए तक पहुंचाया है। स्नातक शिक्षित किसान श्री मिश्रा के पास लगभग 02 हेक्टेयर कृषि भूमि है। उन्होंने 1200 वर्ग मीटर क्षेत्र में खीरा की उन्नत खेती की शुरुआत की। विभागीय मार्गदर्शन में उन्होंने ड्रिप इरिगेशन सिस्टम, प्लास्टिक मल्चिंग एवं शेडनेट हाउस जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया, जिससे फसल की गुणवत्ता और उत्पादन दोनों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।

    खेती के दौरान उन्हें विभाग से 50 हजार रुपये का अनुदान प्राप्त हुआ, जिससे लागत कम करने में मदद मिली। खीरा फसल से उन्हें प्रति एकड़ लगभग 175 क्विंटल उत्पादन प्राप्त हुआ, जिसे उन्होंने 08 से 12 रुपये प्रति किलो की दर से बाजार में विक्रय किया। इस प्रकार कुल 02 लाख रुपये की आय हुई, जिसमें 70 हजार रुपये लागत निकालने के बाद उन्हें लगभग 1.30 लाख रुपये का शुद्ध लाभ प्राप्त हुआ। किसान श्री मिश्रा ने बताया कि आधुनिक तकनीक और विभागीय सहयोग से खेती अब एक लाभकारी व्यवसाय बन गया है। उन्होंने अन्य किसानों को भी योजनाओं का लाभ लेकर उन्नत खेती अपनाने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि यदि किसान नई तकनीकों को अपनाएं और शासन की योजनाओं का लाभ लें, तो कम क्षेत्र में भी अधिक उत्पादन और बेहतर आय प्राप्त की जा सकती है।

No comments