——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

महिला दिवस पर ‘आप’ से जुड़ीं सैकड़ों महिलाएं

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आम आदमी पार्टी द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान रायपुर सहित...



रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आम आदमी पार्टी द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान रायपुर सहित भिलाई, दुर्ग और अन्य जिलों में सैकड़ों महिलाओं ने पार्टी की नीतियों और दिल्ली-पंजाब मॉडल से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही।

पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में गृहणियों, कामकाजी महिलाओं और छात्राओं को पार्टी की टोपी व पटका पहनाकर सदस्यता दिलाई गई। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा झा, प्रदेश सचिव अनुषा जोसेफ और प्रदेश संयुक्त सचिव कलावती मार्को ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बड़ी संख्या में मातृशक्ति का पार्टी से जुड़ना इस बात का संकेत है कि प्रदेश की महिलाएं अब बुनियादी सुविधाओं, बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य की राजनीति चाहती हैं।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर दिया। पार्टी में शामिल हुई महिलाओं ने कहा कि वे अरविंद केजरीवाल के जनहितकारी कार्यों और ईमानदार राजनीति के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगी। कार्यक्रमों में स्थानीय पदाधिकारियों के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

No comments