——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

‘गौ-धाम योजना’ से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : भाजपा

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा राज्य में ‘गौ-धाम योजना’ शु...




रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा राज्य में ‘गौ-धाम योजना’ शुरू किए जाने और इस अवसर पर की गई घोषणाओं का स्वागत करते हुए प्रदेश सरकार का आभार जताया है।

शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में सरकार ने सनातन संस्कृति के आधार गौ-माता की सेवा और संरक्षण को प्राथमिकता देकर राज्य में नई पहल की है। उन्होंने कहा कि बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम में की गई घोषणाएं केवल योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और बेसहारा गौ-वंश को सम्मानजनक आश्रय देने की दिशा में बड़ा कदम हैं।

प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि ‘गौ-धाम योजना’ के माध्यम से सड़कों पर घूम रहे गौ-वंश को आश्रय, आहार और चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इससे दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा और जैविक खेती तथा ग्रामीण रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि गौ-धामों को आधुनिक केंद्रों के रूप में विकसित करने की सरकार की सोच सराहनीय है।

शर्मा ने कहा कि पिछली सरकार के समय गौ-सेवा के नाम पर भ्रष्टाचार हुआ, लेकिन साय सरकार ने सत्ता संभालते ही जमीन पर काम शुरू किया है। उनके अनुसार इस योजना से सड़कों पर होने वाली दुर्घटनाओं में कमी आएगी और छत्तीसगढ़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

No comments