Raipur। अगर आप रविवार को घूमने का प्लान बना रहे हैं तो पहले मौसम का हाल जान लें। छत्तीसगढ़ के मौसम में आज बदलाव के संकेत हैं। तेज धूप और गर्...
Raipur। अगर आप रविवार को घूमने का प्लान बना रहे हैं तो पहले मौसम का हाल जान लें। छत्तीसगढ़ के मौसम में आज बदलाव के संकेत हैं। तेज धूप और गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिल सकती है, क्योंकि प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। साथ ही कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है।
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। इस दौरान सबसे अधिक तापमान Bilaspur में 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम
राजधानी रायपुर में रविवार को मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
मौसम वैज्ञानिक H. P. Chandra के मुताबिक एक द्रोणिका उत्तर-पूर्व Uttar Pradesh के मध्य भाग से दक्षिण अंदरूनी Odisha तक छत्तीसगढ़ होते हुए लगभग 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैली हुई है। वहीं एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडल में करीब 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर सक्रिय है।
इन सिस्टमों के असर से प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। कुछ जगहों पर अंधड़ चलने और वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है।
बारिश की सबसे ज्यादा संभावना दक्षिण छत्तीसगढ़ के इलाकों में है, जबकि उत्तर में Surguja Division के जिलों में भी मौसम बदलने के संकेत हैं।
" alt="" />" alt="" />

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments