——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

सम्पूर्णता अभियान’ को मिली रफ्तार,पाकेला हाट-बाजार में ‘कला जत्था’ के जरिए जागरूकता का अनोखा प्रयास

  सुकमा, 21 मार्च 2026।जिले में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन ने एक अनूठी पहल की है। क...

 


सुकमा, 21 मार्च 2026।जिले में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन ने एक अनूठी पहल की है। कलेक्टर श्री अमित कुमार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मुकुन्द ठाकुर के कुशल नेतृत्व में नीति आयोग के ‘सम्पूर्णता अभियान’ के अंतर्गत ग्राम पाकेला के साप्ताहिक हाट-बाजार में ‘कला जत्था’ (नुक्कड़ नाटक) का सफल आयोजन किया गया।

इस जागरूकता कार्यक्रम में लगभग 200 से अधिक ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मनोरंजन के साथ-साथ ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय योजनाओं की महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान की गई, जिससे कार्यक्रम का प्रभाव और अधिक व्यापक बना।

नुक्कड़ नाटक से सरल भाषा में समझाई योजनाएं

‘कला जत्था’ के माध्यम से कलाकारों ने अभिनय और संवाद के जरिए ग्रामीणों को सहज और सरल भाषा में जागरूक किया। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं, आयुष्मान कार्ड के लाभ, टीबी स्क्रीनिंग, नि:शुल्क एम्बुलेंस सुविधा तथा स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध सेवाओं की जानकारी दी गई।

सामाजिक सुधार का भी दिया संदेश

कार्यक्रम में केवल योजनाओं की जानकारी ही नहीं, बल्कि सामाजिक सुधार पर भी विशेष जोर दिया गया। शराब और तंबाकू जैसे नशों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास

बच्चों की स्कूलों में उपस्थिति बढ़ाने और ‘ड्रॉपआउट’ दर को कम करने के लिए शिक्षा के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई के प्रति जागरूक रहने की अपील की गई।

ग्रामीणों में दिखा उत्साह

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने न केवल कार्यक्रम का आनंद लिया, बल्कि योजनाओं की जानकारी को लेकर भी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।

यह पहल जिले में ‘सम्पूर्णता अभियान’ को गति देने के साथ-साथ शासन और आमजन के बीच संवाद को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

No comments