——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

स्कूल भवन निर्माण में लापरवाही पर कलेक्टर का एक्शन: निरीक्षण में मिली खामियां, डीईओ-डीएमसी समेत इंजीनियरों को नोटिस

मुंगेली। जिले में बन रहे पीएम श्री और स्वामी आत्मानंद स्कूलों के निर्माण कार्यों की धीमी रफ्तार अब प्रशासन की सख्त निगरानी में आ गई है। कलेक...




मुंगेली। जिले में बन रहे पीएम श्री और स्वामी आत्मानंद स्कूलों के निर्माण कार्यों की धीमी रफ्तार अब प्रशासन की सख्त निगरानी में आ गई है। कलेक्टर कुन्दन कुमार ने जब इन स्कूलों का जमीनी निरीक्षण किया तो कई जगह काम की गति और गुणवत्ता दोनों पर सवाल खड़े हो गए। इसके बाद मौके पर ही अधिकारियों को फटकार लगाई गई और कई जिम्मेदार अफसरों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।


कलेक्टर ने जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय के साथ मुंगेली विकासखंड के मोतिमपुर (अमरटापू) में निर्माणाधीन पीएम श्री विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लैब, लाइब्रेरी, कक्षाओं और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पीएम श्री स्कूलों का निर्माण तय मानकों के अनुरूप ही किया जाए। उन्होंने अधूरे कार्यों को जल्द पूरा कर स्कूल को शीघ्र शिफ्ट करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।


निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में कमी सामने आने पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई और एसडीओ तथा सब इंजीनियर को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।


इसके बाद कलेक्टर लोरमी विकासखंड के लालपुर धाम पहुंचे, जहां स्वर्गीय अंजोरदास पाटले स्वामी आत्मानंद विद्यालय के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया गया। यहां भी उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समयसीमा को लेकर सख्त निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि शिक्षा शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और स्कूल भवनों के निर्माण में किसी भी तरह की लापरवाही या घटिया कार्य स्वीकार नहीं किया जाएगा।


उन्होंने इंजीनियरों और ठेकेदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से समझौता पाया गया तो संबंधितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्वामी आत्मानंद स्कूल लोरमी का भी दौरा किया। यहां निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के ईई, एसडीओ और सब इंजीनियर को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही निर्माण कार्यों की मॉनिटरिंग और रिपोर्टिंग में लापरवाही पाए जाने पर जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) एल.पी. डाहिरे और जिला मिशन समन्वयक (डीएमसी) अशोक सोनी को भी कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।


कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि आने वाले समय में इन नए स्कूल भवनों का उद्घाटन मुख्यमंत्री द्वारा किया जाना है, इसलिए सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता और भव्यता के साथ तय समयसीमा में पूरे किए जाएं।


टीचर बने कलेक्टर, बच्चों को पढ़ाया गणित


निरीक्षण के दौरान कलेक्टर का एक अलग ही रूप भी देखने को मिला। स्वामी आत्मानंद विद्यालय लोरमी में उन्होंने कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों से बातचीत की और गणित के सवाल पूछे। इतना ही नहीं, वे खुद ब्लैकबोर्ड के सामने खड़े हुए और शिक्षक की तरह सवाल हल कर बच्चों को समझाया।


इस दौरान उन्होंने बच्चों से उनके सपनों के बारे में भी पूछा और उन्हें मोबाइल से दूरी बनाकर मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करने की सलाह दी।

No comments