लखनऊ/कैथल। Yogi Adityanath शनिवार को Kaithal (हरियाणा) पहुंचे, जहां उन्होंने चेला बाबा गणेशनाथ के 8वें मेले में भाग लिया और प्राचीन Baba ...
लखनऊ/कैथल। Yogi Adityanath शनिवार को Kaithal (हरियाणा) पहुंचे, जहां उन्होंने चेला बाबा गणेशनाथ के 8वें मेले में भाग लिया और प्राचीन Baba Mukutnath Math में दर्शन किए। करीब 1700 साल पुराने इस मठ को धर्मनाथ पंथ की प्रमुख गद्दी माना जाता है।
सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सनातन संस्कृति की सबसे बड़ी ताकत अपने से बड़ों का सम्मान करना है। यही हमारी पहचान और शक्ति है। उन्होंने कहा कि सनातन का ध्वज हमेशा लहराता रहेगा और इतिहास में ऐसे कई उदाहरण हैं, जब बड़े-बड़े विजेताओं को भी इसके सामने झुकना पड़ा।
गुरु-शिष्य परंपरा सनातन की आधारशिला
योगी ने कहा कि सनातन धर्म में गुरु-शिष्य की महान और पवित्र परंपरा रही है। इसी परंपरा ने समाज को दिशा देने का काम किया है। उन्होंने लोगों से धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने की अपील करते हुए कहा कि समाज को बांटने वाली शक्तियों को पहचानकर उन्हें बाहर का रास्ता दिखाना होगा।
धर्मस्थल आस्था के साथ राष्ट्र चेतना के केंद्र
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे धर्मस्थल केवल पूजा के स्थान नहीं हैं, बल्कि ये राष्ट्र की चेतना और समरसता के केंद्र भी हैं। यहां बिना किसी भेदभाव के हर सनातनी अपनी आस्था व्यक्त कर सकता है।
विदेशी आक्रांताओं ने पहुंचाया नुकसान
योगी ने कहा कि जब देश कमजोर हुआ, तब विदेशी आक्रांताओं ने यहां के धर्मस्थलों को नुकसान पहुंचाया। लेकिन आज भारत स्वतंत्र और मजबूत है। उन्होंने कहा कि यह नया भारत है, जो तेजी से आगे बढ़ रहा है और दुनिया की सबसे बड़ी ताकत बनने की दिशा में अग्रसर है।
" alt="" />" alt="" />

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments