स्पाई-एक्शन ड्रामा फिल्म ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद अब इसके दूसरे पार्ट ‘धुरंधर द रिवेंज’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में एक बार फिर...
स्पाई-एक्शन ड्रामा फिल्म ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद अब इसके दूसरे पार्ट ‘धुरंधर द रिवेंज’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में एक बार फिर Ranveer Singh दमदार एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर शेयर किया ट्रेलर
रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का ट्रेलर शेयर किया। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मैंने कहा था ना, ये निजी मामला है… ट्रेलर अब रिलीज़ हो गया है। 18 मार्च को होने वाले प्रीव्यू के लिए अभी बुक करें। ‘धुरंधर द रिवेंज’ 19 मार्च को गुड़ी पड़वा, उगादी और ईद के मौके पर दुनियाभर में रिलीज होगी।”
इससे पहले रणवीर ने फिल्म का पोस्टर शेयर कर बताया था कि ट्रेलर 7 मार्च को सुबह 11:01 बजे रिलीज किया जाएगा। पोस्टर में वह हमजा के किरदार में बेहद इंटेंस अंदाज में दिखाई दे रहे थे। पोस्टर सामने आने के बाद से ही फैंस फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
19 मार्च को थिएटर्स में सोलो रिलीज
फिल्म 19 मार्च को गुड़ी पड़वा, उगादी और ईद के मौके पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बताया जा रहा है कि यह फिल्म उसी दिन सोलो रिलीज होने वाली है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर इसे बड़ा फायदा मिल सकता है।
पहले पार्ट से ज्यादा ग्रैंड होगी फिल्म
फिल्म का निर्देशन Aditya Dhar ने किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका दूसरा भाग पहले पार्ट से कहीं ज्यादा बड़ा और भव्य बनाया गया है। फिल्म का संभावित रन टाइम करीब 3 घंटे 45 मिनट बताया जा रहा है।
फिल्म में रणवीर सिंह के साथ Arjun Rampal, Sanjay Dutt और R. Madhavan भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। वहीं Akshaye Khanna रहमान डकैत के किरदार में कैमियो करते दिखाई दे सकते हैं।
एडवांस बुकिंग में भी दिख रहा क्रेज
ट्रेलर रिलीज से पहले ही फिल्म की एडवांस वर्ल्डवाइड बुकिंग को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका में फिल्म ने रिलीज से पहले ही करीब 1 मिलियन डॉलर के आसपास की कमाई कर ली है।
अब ट्रेलर के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है।
" alt="" />" alt="" />

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments