——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

रायपुर में नशे में वाहन चलाने वालों पर सख्ती, एक रात में 132 चालक पकड़े गए

रायपुर, 15 मार्च 2026। शहर में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यातायात पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। विशेष अभियान के तहत 14 मार्च की ...




रायपुर, 15 मार्च 2026। शहर में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यातायात पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। विशेष अभियान के तहत 14 मार्च की रात शहर के विभिन्न स्थानों पर चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 132 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला और यातायात एवं प्रोटोकॉल के पुलिस उपायुक्त विकास कुमार के निर्देश पर नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है।

यातायात पुलिस के अनुसार मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत ड्रंक एंड ड्राइव के मामलों में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस वर्ष जनवरी से अब तक करीब 1100 नशेड़ी वाहन चालकों पर कार्रवाई की जा चुकी है।

14 मार्च की रात एडिशनल डीसीपी विवेक शुक्ला के नेतृत्व में शहर के आठ स्थानों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए 132 चालकों के चालान बनाए गए, जिन्हें सोमवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह अभियान किसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए नहीं, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। पुलिस ने कहा कि शराब पीकर वाहन चलाना कानूनन अपराध होने के साथ-साथ स्वयं और दूसरों के जीवन के लिए गंभीर खतरा है, इसलिए इस पर जीरो टॉलरेंस नीति जारी रहेगी।

यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और जिम्मेदार नागरिक बनते हुए सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाने में सहयोग दें।

No comments