——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

NH-53 पर नशे में ट्रेलर चलाकर हादसा, चालक गिरफ्तार

रायपुर, 24 फरवरी 2026। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन अंतर्गत कोतवाली थाना क्षेत्र में एनएच-53 रिंग रोड नंबर-1 पर हुए सड़क ह...



रायपुर, 24 फरवरी 2026। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन अंतर्गत कोतवाली थाना क्षेत्र में एनएच-53 रिंग रोड नंबर-1 पर हुए सड़क हादसे में शराब के नशे में कंटेनर ट्रेलर चलाने वाले चालक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने ट्रेलर को भी जब्त कर लिया है।

घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 11 बजे की है। ट्रेलर क्रमांक RJ-14-GK-1567 के चालक ने तेज और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए एक्टिवा सवार को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को प्राथमिक उपचार के बाद रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने आरोपी इमारत सिंह राजपूत (31), निवासी जिला सिवनी (मध्य प्रदेश) को हिरासत में लिया। मेडिकल परीक्षण में आरोपी के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। उसकी ब्रेथ अल्कोहल कंसंट्रेशन (BAC) 275 mg/100 ml पाई गई, जो निर्धारित सीमा से कई गुना अधिक है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नागपुर से कुर्सियां लोड कर कोलकाता जा रहा था और रिंग रोड पर पहले एक मर्सिडीज और एक XUV 700 को भी टक्कर मार चुका था।

आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 110 और 125(क) तथा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185, 130(3) और 177 के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रकरण गैर-जमानती होने के कारण आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वाहन के आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर उन्हें भी जब्त किया गया है।

रायपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें और नशे की हालत में वाहन चलाकर स्वयं व दूसरों की जान जोखिम में न डालें।

No comments