प्रिंस ढाबा पर 8 हजार और एक नागरिक पर 1 हजार रुपए का जुर्माना रायपुर। सार्वजनिक सड़कों पर गंदगी फैलाने के मामले में नगर निगम ने सख्त रुख ...
प्रिंस ढाबा पर 8 हजार और एक नागरिक पर 1 हजार रुपए का जुर्माना
रायपुर। सार्वजनिक सड़कों पर गंदगी फैलाने के मामले में नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया है। जनशिकायत मिलने पर रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 9 स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए विधानसभा मार्ग सड्डू स्थित प्रिंस ढाबा के संचालक पर 8,000 रुपए का ई-जुर्माना लगाया।
निगम आयुक्त विश्वदीप के आदेश और जोन 9 जोन कमिश्नर अंशुल शर्मा सीनियर के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि विधानसभा मार्ग सड्डू में प्रिंस ढाबा के सामने सड़क पर गंदगी फैलाई जा रही थी। जनशिकायत सही मिलने पर जोन कमिश्नर के निर्देशानुसार जोन स्वास्थ्य अधिकारी बारोन बंजारे, उमेश नामदेव तथा स्वच्छता निरीक्षक भोला तिवारी ने संबंधित ढाबा संचालक पर 8,000 रुपए का तत्काल जुर्माना लगाया। साथ ही भविष्य में ऐसी लापरवाही दोहराने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
दूसरी शिकायत पर भी कार्रवाई
इसी दौरान एक अन्य सार्वजनिक मार्ग पर गंदगी फैलाने की शिकायत भी सही पाई गई। निरीक्षण में दोषी पाए गए संबंधित नागरिक मुन्ना साहू पर 1,000 रुपए का ई-जुर्माना लगाया गया।
नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। जनशिकायतों का त्वरित निराकरण कर शहर की स्वच्छता बनाए रखने के लिए नियमित निरीक्षण किए जा रहे हैं।
" alt="" />" alt="" />

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments