रायपुर। MATS विश्वविद्यालय में JITO लेडीज़ विंग के सहयोग से आयोजित साइबर पीस यात्रा के तहत विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा और जिम्मेदार डिजिट...
रायपुर। MATS विश्वविद्यालय में JITO लेडीज़ विंग के सहयोग से आयोजित साइबर पीस यात्रा के तहत विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय साइबर सुरक्षा सलाहकार श्री मनु नाहर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि डिजिटल युग में सुरक्षित ऑनलाइन व्यवहार अपनाना समय की सबसे बड़ी जरूरत है।
अपने उद्बोधन में श्री नाहर ने फिशिंग, ऑनलाइन फ्रॉड, डेटा चोरी और सोशल मीडिया से जुड़े खतरों जैसे सामान्य साइबर जोखिमों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों को मजबूत पासवर्ड, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन, संदिग्ध लिंक से दूरी और सोशल मीडिया पर सावधानी बरतने जैसी सुरक्षित ऑनलाइन आदतें अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जागरूकता ही साइबर अपराधों से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है।
सत्र के दौरान विद्यार्थियों ने साइबर सुरक्षा से जुड़े कई सवाल पूछे, जिनका श्री नाहर ने सरल, व्यावहारिक और प्रभावशाली ढंग से उत्तर दिया। इस संवादात्मक सत्र में विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकगणों की भी सक्रिय भागीदारी रही, जिससे कार्यक्रम बेहद उपयोगी और ज्ञानवर्धक साबित हुआ।
कार्यक्रम का समन्वय डॉ. उमेश गुप्ता द्वारा किया गया। आयोजन को विश्वविद्यालय के माननीय कुलाधिपति श्री गजराज पगारिया, माननीय कुलपति प्रो. के. पी. यादव, माननीय महानिदेशक श्री प्रियेश पगारिया एवं माननीय कुलसचिव श्री गोकुलानंद पांडा का मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ।
" alt="" />" alt="" />



" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments