गरियाबंद। रविवार को जिला भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 131वें एपिसोड को सामूहिक...
गरियाबंद। रविवार को जिला भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 131वें एपिसोड को सामूहिक रूप से सुना गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को होली की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्योहार परिवार और समाज में प्रेम, सौहार्द और एकता का संदेश देता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस पर्व को मिल-जुलकर और सकारात्मक भाव के साथ मनाएं।
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में ‘लोकल फॉर वोकल’ और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों को अपनाकर हम न केवल आत्मनिर्भर भारत को मजबूत बना सकते हैं, बल्कि लाखों लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।
उन्होंने हाल ही में आयोजित एआई समिट का जिक्र करते हुए बताया कि इसमें दुनिया भर के नेताओं और टेक कंपनियों के प्रमुखों से सार्थक चर्चा हुई। पीएम ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अब पशुओं के इलाज जैसे क्षेत्रों में भी उपयोगी साबित हो रही है, जो तकनीक के सकारात्मक प्रभाव का उदाहरण है।
प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि भारत आज दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन चुका है। उन्होंने युवाओं की नवाचार क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि गुणवत्ता पर ध्यान देकर ही भारत ‘विकसित भारत’ बनने के लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, जिला मंत्री सुरेंद्र सोनटेके, मंडल अध्यक्ष धनराज विश्वकर्मा, अमित वखारिया, राजडे, शुभम सांग, अमर सिंह ठाकुर, नेहा जान और गौरव राजू सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
" alt="" />" alt="" />

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments