Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

रेलवे विकास पर सांसदों के सुझाव, यात्री सुविधाओं के विस्तार पर जोर

महाप्रबंधक ने सभी सुझावों पर नियमानुसार प्राथमिकता से कार्यवाही का आश्वासन दिया रायपुर, 17 फरवरी 2026। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मं...



महाप्रबंधक ने सभी सुझावों पर नियमानुसार प्राथमिकता से कार्यवाही का आश्वासन दिया

रायपुर, 17 फरवरी 2026। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल क्षेत्राधिकार में आने वाले संसदीय क्षेत्रों के सांसदों की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता बृजमोहन अग्रवाल ने की, जबकि रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई, जिसमें यात्री सुविधाओं के विस्तार, नई रेल सेवाओं, ट्रेनों के ठहराव, आधारभूत संरचना विकास और चल रहे रेलवे प्रोजेक्ट्स पर विस्तार से चर्चा हुई। महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने सांसदों का स्वागत करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों के सुझाव रेलवे सेवाओं को और बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।



बैठक में कांकेर सांसद भोजराज नाग, बस्तर सांसद महेश कश्यप, महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी सहित विभिन्न सांसद प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। रेलवे अधिकारियों ने मंडल में चल रहे विकास कार्यों, क्षमता विस्तार योजनाओं, यात्री सुविधाओं और टिकटिंग प्रणाली को आसान बनाने के लिए लगाए जा रहे ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीनों की जानकारी प्रस्तुत की।

सांसदों ने मंडल में हो रहे विकास कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़ी जनसमस्याएं और अपेक्षाएं रखीं। उन्होंने विभिन्न स्टेशनों में यात्री सुविधाओं के विस्तार, नई ट्रेनों की मांग और ट्रेनों के अतिरिक्त ठहराव के संबंध में सुझाव दिए।

महाप्रबंधक ने सभी सुझावों पर नियमानुसार प्राथमिकता से कार्यवाही का आश्वासन दिया। बैठक के अंत में उप महाप्रबंधक (सामान्य) समीर कान्त माथुर ने सभी जनप्रतिनिधियों का आभार जताया।

बैठक के बाद सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने “वन स्टेशन वन प्रोडक्ट” स्टॉल की संचालिकाओं और स्क्रैप आर्टिस्ट अशोक देवांगन को उनकी उत्कृष्ट कृतियों और स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन के लिए सम्मानित किया।

No comments