——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति ने निःशक्त विद्यार्थियों को जूते, कॉपी फल किया भेंट

रायपुर । न्यू राजेंद्र नगर स्थित अर्पण स्कूल के 40 से अधिक निःशक्त विद्यार्थियों को वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के संरक्षक रामसेवक रायसागर के...




रायपुर । न्यू राजेंद्र नगर स्थित अर्पण स्कूल के 40 से अधिक निःशक्त विद्यार्थियों को वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के संरक्षक रामसेवक रायसागर के मार्गदर्शन में समिति के द्वारा भेंट स्वरूप जूता कॉपी पेन और फल का वितरण किया गया। साथ ही स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं को स्मृति चिन्ह तौर पर टिफिन बॉक्स दिया गया।
   समिति की ओर से आर.रायसागर , शरद गुप्ता, के.बी.अग्रवाल, विनय चौरे, संजय भौमिक, अशोक अडिल, अशोक राय, यूं.पी.एस.जादौन, गुरदीप सिंह टूटेजा,एन.आर.नायडू, जे.एल. शांडिल्य, जी.पी.राठौर, विजय शेवलकर आदि उपस्थित थे।
    इस अवसर पर विद्यार्थियों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए श्री राय सागर ने कहा कि आप लोगों से मिलकर हम सभी को प्रसन्नता हो रही है । आप लोग भी हम लोगों की ही तरह सामान्य नहीं बल्कि हम लोगों से बेहतर हैं। 
उन्होंने साउथ की एक जन्मांध लड़की का जज बनने और मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया के उस व्यक्ति का उदाहरण दिए जिनके हाथ पैर जन्म से नहीं है परंतु यह दोनों अपने उल्लेखनीय उपलब्धियों से विश्व प्रसिद्ध हुए। विद्यार्थियों को गुरदीप टुटेजा संजय भौमिक, शरद गुप्ता आदि ने भी संबोधित किया
*शिक्षिका गरिमा हरिहारनों की प्रतिभा से सदस्य हुए प्रभावित*
    वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के पदाधिकारी के द्वारा बच्चों को दिए जा रहे संबोधन को अर्पण स्कूल की शिक्षिका गरिमा हरिहारनो के द्वारा साइन लैंग्वेज में बच्चों को समझाया जा रहा था। ज्ञात हो कि शिक्षिका गरिमा बोल नहीं सकती उनकी इस प्रतिभा को देखकर समिति के सभी सदस्य आश्चर्यचकित थे।
इसके पूर्व शाला के प्राचार्य कमलेश शुक्ला के द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया तथा अंत में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया।

No comments