——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

मेयर कप क्रिकेट स्पर्धा का शुभारंभ, महापौर मीनल चौबे ने संभाली कमान

उद्घाटन मैच में जोन 7 की जीत, जोन 10 के नकुल का शानदार शतक रायपुर। नगर निगम के खेल मैदान में आज उत्साह और खेल भावना का अनोखा संगम देखने क...



उद्घाटन मैच में जोन 7 की जीत, जोन 10 के नकुल का शानदार शतक

रायपुर। नगर निगम के खेल मैदान में आज उत्साह और खेल भावना का अनोखा संगम देखने को मिला, जब रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा आयोजित मेयर कप क्रिकेट स्पर्धा का शुभारंभ हुआ। नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में आयोजित इस प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन महापौर मीनल चौबे ने स्वयं बल्लेबाजी कर किया।

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी और निगम आयुक्त विश्वदीप ने भी बल्लेबाजी कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजन में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमियों की उपस्थिति रही।

जोन 10 ने बनाए 139 रन, नकुल का शतक

उद्घाटन मुकाबला जोन 7 और जोन 10 की टीमों के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जोन 10 की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 139 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। टीम के खिलाड़ी नकुल ने शानदार शतक जड़कर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी।

जोन 7 की शानदार जीत

लक्ष्य का पीछा करते हुए जोन 7 की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और मुकाबला अपने नाम कर लिया। जोन 7 के खिलाड़ी गोपाल ने मात्र 22 गेंदों में 68 रन बनाकर मैच का रुख पलट दिया। उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

महिला खिलाड़ियों को विशेष अवसर

मेयर कप की खास बात यह है कि प्रत्येक टीम में 2 महिला खिलाड़ी और 2 प्लेसमेंट कर्मचारी अनिवार्य रूप से शामिल होंगे। हर मैच की पहली गेंद महिला खिलाड़ी द्वारा डाली जाएगी और पहली गेंद महिला खिलाड़ी ही खेलेंगी। यह नियम प्रतियोगिता के सभी मुकाबलों में लागू रहेगा।

1 मार्च को होगा ग्रैंड फिनाले

स्पर्धा के तहत 25 फरवरी को दो मुकाबले खेले जाएंगे—जोन 3 बनाम जोन 2 तथा जोन 6 बनाम जोन 9। ये मैच क्रमशः शाम 6 बजे और रात 8 बजे से होंगे।
26 और 27 फरवरी को दो-दो क्वार्टर फाइनल, 28 फरवरी को दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। मेयर कप क्रिकेट स्पर्धा का ग्रैंड फिनाले 1 मार्च को आयोजित किया जाएगा। सभी मैच 10-10 ओवर के होंगे और प्रतिदिन शाम 6 बजे से खेले जाएंगे।

नगर निगम द्वारा आयोजित यह स्पर्धा खेल भावना को बढ़ावा देने के साथ-साथ महिला सहभागिता और कर्मचारियों के उत्साहवर्धन की दिशा में भी एक सकारात्मक पहल मानी जा रही है।

No comments