abernews हैदराबाद। फिल्म जगत की चर्चित जोड़ी अभिनेता Vijay Deverakonda और अभिनेत्री Rashmika Mandanna विवाह बंधन में बंध गए हैं। दोनों की शा...
abernews हैदराबाद। फिल्म जगत की चर्चित जोड़ी अभिनेता Vijay Deverakonda और अभिनेत्री Rashmika Mandanna विवाह बंधन में बंध गए हैं। दोनों की शादी पारंपरिक तेलुगु रीति-रिवाज से संपन्न हुई, जिसके बाद शाम को कोडवा परंपरा के अनुसार भी वैवाहिक रस्में पूरी की गईं। शादी की इनसाइट तस्वीरें सामने आने के बाद प्रशंसकों में उत्साह देखा जा रहा है।
दूल्हा-दुल्हन का पहला लुक जारी
शादी के बाद सामने आई तस्वीरों में विजय और रश्मिका पारंपरिक परिधानों में नजर आ रहे हैं। मिस्टर एंड मिसेज देवरकोंडा के रूप में दोनों का पहला आधिकारिक लुक सोशल मीडिया पर साझा किया गया।
तस्वीरों के साथ रश्मिका ने भावनात्मक संदेश साझा करते हुए विजय को “मेरे पति” के रूप में परिचित कराया। उन्होंने लिखा कि विजय वह व्यक्ति हैं जिन्होंने उन्हें सच्चे प्रेम और आत्मविश्वास का एहसास कराया तथा बड़े सपने देखने की प्रेरणा दी।
भावनात्मक संदेश में जताई खुशियां
रश्मिका ने अपने संदेश में विजय को प्यार से “विज्जू” कहकर संबोधित किया और लिखा कि उनके साथ जीवन के हर पड़ाव का अर्थ और अधिक गहरा हो गया है। उन्होंने स्वयं को सौभाग्यशाली बताते हुए विवाह को अपने जीवन का महत्वपूर्ण क्षण बताया।
अभिनेत्री ने लिखा कि वह विजय की पत्नी बनने को लेकर उत्साहित हैं और दोनों ने साथ मिलकर जीवन के नए अध्याय की शुरुआत की है।
विजय ने कहा – “बेस्ट फ्रेंड को बनाया पत्नी”
अभिनेता विजय देवरकोंडा ने भी शादी की तस्वीरें साझा करते हुए अपने भाव व्यक्त किए। उन्होंने रश्मिका को अपनी “बेस्ट फ्रेंड” बताया। विजय ने लिखा कि एक दिन उन्हें अहसास हुआ कि वह रश्मिका के बिना नहीं रह सकते, जिसके बाद उन्होंने विवाह का निर्णय लिया।
उन्होंने अपने संदेश में लिखा, “मैंने अपनी बेस्ट फ्रेंड को पत्नी बना लिया है।”
पारंपरिक अंदाज में संपन्न हुआ समारोह
सूत्रों के अनुसार, विवाह समारोह में परिवार के सदस्य और करीबी मित्र शामिल हुए। तेलुगु और कोडवा परंपराओं के अनुसार सभी प्रमुख रस्में विधिवत पूरी की गईं।
शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद फिल्म जगत और प्रशंसकों की ओर से शुभकामनाओं का सिलसिला जारी है।
" alt="" />" alt="" />

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments