——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

रायपुर में बड़ी कार्रवाई: 14.6 किलो गांजा के साथ 3 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

रायपुर, 22 फरवरी 2026। राजधानी में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्...



रायपुर, 22 फरवरी 2026। राजधानी में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट और न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 14.613 किलोग्राम गांजा के साथ तीन अंतर्राज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

संयुक्त मॉनिटरिंग में हुई कार्रवाई

यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) संदीप कुमार पटेल की संयुक्त मॉनिटरिंग में की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि अमलीडीह स्थित मेडिसाइन अस्पताल के पास गली में कुछ लोग गांजा लेकर बिक्री की तैयारी में हैं।

सूचना के आधार पर टीम ने घेराबंदी कर तीनों संदिग्धों को पकड़ा। तलाशी लेने पर उनके बैग से अलग-अलग पैकेट में गांजा बरामद हुआ।

इतनी हुई जब्ती

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से—

  • 14.613 किलो गांजा
  • 2 मोबाइल फोन
  • 1,000 रुपये नकद
    जप्त किए। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 7.51 लाख रुपये बताई गई है।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम—

  • तुषार नितिन पवार (21 वर्ष), जिला पुणे, महाराष्ट्र
  • किरन सीताराम काये (25 वर्ष), जिला पुणे, महाराष्ट्र
  • दीपक तोमर (33 वर्ष), जिला मुरैना, मध्यप्रदेश
    बताए।

तीनों के खिलाफ न्यू राजेंद्र नगर थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20बी के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों से पूछताछ कर फॉरवर्ड-बैकवर्ड लिंक खंगाले जा रहे हैं। इस मामले में अन्य तस्करों की भूमिका की जांच जारी है और एंड-टू-एंड कार्रवाई की जाएगी।

2026 में अब तक बड़ी पकड़

पुलिस के अनुसार, वर्ष 2026 में एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट अब तक—

  • 15 मामलों में 33 आरोपी गिरफ्तार
  • 156.381 किलो गांजा बरामद
  • नकदी, वाहन और मोबाइल सहित कुल लगभग 90.76 लाख रुपये की जब्ती कर चुकी है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशीले पदार्थों की तस्करी पर सख्ती से कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

No comments