रायपुर। जब हर गेंद पर उम्मीदें डगमगाने लगीं, तब भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने साहस, संयम और जुनून से खेल का रुख ही बदल दिया। महिला क्रिकेट वि...
रायपुर। जब हर गेंद पर उम्मीदें डगमगाने लगीं, तब भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने साहस, संयम और जुनून से खेल का रुख ही बदल दिया। महिला क्रिकेट विश्वकप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर भारत की बेटियों ने एक बार फिर इतिहास रच दिया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने टीम इंडिया की इस ऐतिहासिक जीत पर बधाई देते हुए कहा — “भारत की बेटियों ने अदम्य साहस और टीम भावना से पूरे देश का मान बढ़ाया है। यह जीत सिर्फ एक मैच की नहीं, बल्कि हर उस सपने की जीत है जो देशभर के छोटे-छोटे मैदानों में देखा जाता है।”
महिला क्रिकेट टीम के फाइनल में पहुंचने से पूरे देश में उत्सव जैसा माहौल है। अब सबकी निगाहें उस ऐतिहासिक क्षण पर टिकी हैं जब भारत की ये शेरनियाँ विश्वकप जीतकर नया इतिहास रचेंगी।
" alt="" />" alt="" />

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments