Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

समाजसेवियों के सहयोग से अमलीडीह तालाब में उमड़ा आस्था का सागर, 1008 दीपों से जगमगाया घाट

ABER NEWS रायपुर। वार्ड क्रमांक 52 स्थित अमलीडीह तालाब में इस वर्ष भी छठ महापर्व का भव्य आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। दो दिनों त...



ABER NEWS रायपुर। वार्ड क्रमांक 52 स्थित अमलीडीह तालाब में इस वर्ष भी छठ महापर्व का भव्य आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। दो दिनों तक चलने वाले इस पर्व में हजारों की संख्या में व्रतधारियों ने अस्ताचलगामी और उदयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। तालाब परिसर में छठ मैया के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया।

आयोजन में क्षेत्रीय विधायक मोतीलाल साहू, पार्षद पंकज विनय निर्मलकर, समाजसेवी विशाल शर्मा और गुरदीप टुटेजा विशेष रूप से उपस्थित रहे। आयोजन समिति के अध्यक्ष लेखमणि सिंह ने बताया कि नगर निगम के सहयोग से दोनों घाटों पर पूजा-अर्चना की संपूर्ण व्यवस्था की गई थी।

कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि शिवाजी यादव परिवार द्वारा रामेश्वरम के 22 कुंडों से लाए गए पवित्र जल का छिड़काव कर वातावरण को पावन बनाया गया। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम भी किए गए थे। आयोजन समिति की ओर से 1008 दीप जलाकर दीपदान किया गया, जिससे पूरा तालाब परिसर आलोकित हो उठा।

भक्ति संगीत का रंग जमाया श्री रामयश कीर्तन मंडली ने, जिन्होंने छठ मैया के मधुर भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूजा-अर्चना के बाद व्रतधारियों ने ठेकवा और पारंपरिक प्रसाद का वितरण किया।

इस अवसर पर पार्षद विनय निर्मलकर और समिति अध्यक्ष लेखमणि सिंह ने वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति, योग समिति, ग्रीन आर्मी, पर्यावरण प्रेमी संगठन, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, कृष्णापुरी कल्याण समिति, श्री रामयश कीर्तन मंडली, प्रसाद वितरण समूह और अमलीडीह गार्डन समिति के सदस्यों का सम्मान किया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. के.आर. पुरोहित ने किया और आभार प्रदर्शन लेखमणि सिंह ने किया। श्रद्धा, भक्ति और सामूहिकता से ओतप्रोत इस आयोजन में क्षेत्र के बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी शामिल हुए।

No comments