रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 (16 जून 2025 से 30 अप्रैल 2026) तक के लिए सरकारी, अनुदान प्राप्त और ग...
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 (16 जून 2025 से 30 अप्रैल 2026) तक के लिए सरकारी, अनुदान प्राप्त और गैर अनुदान प्राप्त स्कूलों एवं डी.एड./बी.एड./एम.एड. महाविद्यालयों की छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। इस बार कुल 64 दिन की छुट्टियां तय की गई हैं।
कब-कब रहेंगे अवकाश
- दशहरा अवकाश : 29 सितम्बर से 04 अक्टूबर 2025 तक (6 दिन)
- दीपावली अवकाश : 20 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2025 तक (6 दिन)
- शीतकालीन अवकाश : 22 दिसम्बर से 27 दिसम्बर 2025 तक (6 दिन)
- ग्रीष्मकालीन अवकाश : 1 मई से 15 जून 2026 तक (46 दिन)
कुल अवकाश – 64 दिन
शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश में साफ किया गया है कि यह अवकाश सभी स्कूलों और शिक्षण संस्थानों पर लागू होगा। वहीं ग्रीष्मकालीन छुट्टियां सबसे लंबी होंगी, जो डेढ़ महीने तक चलेंगी।
" alt="" />" alt="" />

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments