——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

मैट्स यूनिवर्सिटी में स्वतंत्रता दिवस पर लहराया तिरंगा, गजराज पगारिया ने किया ध्वजारोहण

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मैट्स यूनिवर्सिटी परिसर में गरिमामय ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप...



रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मैट्स यूनिवर्सिटी परिसर में गरिमामय ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गजराज पगारिया ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उपस्थित जनों को स्वतंत्रता की भावना से ओतप्रोत किया।

ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान की गूंज ने वातावरण को देशभक्ति से भर दिया। इस अवसर पर यूनिवर्सिटी की कुलपति, शिक्षकगण, एनसीसी कैडेट्स और विद्यार्थियों ने भी सहभागिता निभाई। मंच पर मौजूद सभी अतिथियों ने तिरंगे को सलामी दी और देश की एकता-अखंडता की शपथ ली।

गजराज पगारिया ने अपने संबोधन में कहा कि “आज का दिन हम सबके लिए प्रेरणा का स्रोत है। हमें न केवल अपने अधिकारों के लिए बल्कि अपने कर्तव्यों के प्रति भी सजग रहना होगा। युवा ही देश का भविष्य हैं, और शिक्षा के माध्यम से वे भारत को विश्वगुरु बना सकते हैं।”

इस दौरान मैट्स यूनिवर्सिटी परिसर देशभक्ति गीतों से गुंजायमान होता रहा। छात्रों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने माहौल को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों को मिठाई वितरित की गई।

उल्लेखनीय है कि मैट्स यूनिवर्सिटी हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस को पूरी गरिमा और उल्लास के साथ मनाती है, और इस बार भी उसी परंपरा का निर्वाह हुआ। यूनिवर्सिटी की ओर से देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।

No comments