रायपुर। राजधानी रायपुर से अंबिकापुर तक के अपने प्रवास हेतु मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज ट्रेन से रवाना हुए। मुख्यमंत्री इस विशेष रेल य...
रायपुर। राजधानी रायपुर से अंबिकापुर तक के अपने प्रवास हेतु मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज ट्रेन से रवाना हुए। मुख्यमंत्री इस विशेष रेल यात्रा को लेकर काफी उत्साहित नजर आए। उन्होंने कहा, "ट्रेन की यात्रा हमेशा स्मृतियों को ताजा कर देती है। यह एक आत्मीय अनुभव है, जो जीवन के पुराने पलों से जोड़ता है।"
इस यात्रा में मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल एवं विधायक श्री सुनील सोनी भी मौजूद हैं। राजधानी से अंबिकापुर तक की यह रेल यात्रा न केवल जनसंपर्क का माध्यम बन रही है, बल्कि जनता के साथ जुड़ाव की एक सहज पहल भी प्रतीत हो रही है।
No comments