Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Thursday, July 24

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

मुख्यमंत्री ने महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर उन्हें किया नमन

   रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने समाज सुधारक, विचारक, लेखक और दार्शनिक महात्मा ज्योतिबा फुले की 11 अप्रैल को जयंती पर उन्हें ...

  

रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने समाज सुधारक, विचारक, लेखक और दार्शनिक महात्मा ज्योतिबा फुले की 11 अप्रैल को जयंती पर उन्हें नमन किया है। श्री साय ने कहा है की ज्योतिबा फुले जी ने महिलाओं व दलितों के उत्थान के लिए कई कार्य किए। दलितों के प्रति भेद-भाव समाप्त कर उन्हें समाज में स्थान दिलाने के लिए महात्मा फुले ने सत्यशोधक समाज की स्थापना की। उन्होंने न सिर्फ महिला शिक्षा को बढ़ावा दिया, बल्कि अपनी धर्मपत्नी सावित्रीबाई फुले को भी शिक्षा दिलाई जिससे वे भारत की पहली अध्यापिका बनीं। श्री साय ने कहा कि महात्मा फुले समाज को अंधविश्वास और कुप्रथाओं से मुक्त करना चाहते थे। वे भारतीय समाज में प्रचलित जाति व्यवस्था और उस पर आधारित भेदभाव के प्रबल विरोधी थे। उन्होंने समाज को कुरीतियों से मुक्ति दिलाने के लिए सभी वर्गों की शिक्षा पर बल दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले के जीवन और विचार मूल्य हमें मानवता की सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

No comments

प्रदेश में अब तक 500.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

राज्य स्तरीय उद्यमी सम्मलेन रायपुर में 26 जुलाई को

अटल डिजिटल सुविधा केन्द्रों से सशक्तिकरण की राह पर मुंगेली

पाट जात्रा के साथ शुरू हुआ विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशह...

उप मुख्यमंत्री अरुण साव के निवास पर हरेली की धूम

मुख्यमंत्री निवास में हरेली उत्सव: छत्तीसगढ़ी परंपराओं की झ...

मुख्यमंत्री निवास में हरेली उत्सव: पारंपरिक लोक यंत्रों के स...

मुख्यमंत्री निवास में हरेली उत्सव: साय ने गौरी-गणेश, नवग्रह ...

हरेली पर्व हमारी धरती, परिश्रम और परंपरा के प्रति सम्मान का ...

मुख्यमंत्री निवास में हरेली उत्सव: दिखी परंपरा और प्रगति की...