Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Wednesday, July 16

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

जोशीमठ में भी स्थापित होगा आपदा कंट्रोल रूम, हिमस्खलन क्षेत्र का सीएम ने किया हवाई सर्वेक्षण

देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने माणा में हिमस्खलन की घटना का देर रात राज्य आपदा परिचालन केंद्र पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों की स...

देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने माणा में हिमस्खलन की घटना का देर रात राज्य आपदा परिचालन केंद्र पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जोशीमठ में भी आपदा कंट्रोल रूम की स्थापना की जाए। सीएम ने कहा कि एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आईटीबीपी के जवान आपसी सहयोग से बर्फ हटाने का कार्य तेजी से करें। जिन श्रमिकों को निकाला गया है उनका विशेष ख्याल रखा जाए। मुख्यमंत्री ने जोशीमठ स्थित आर्मी अस्पताल, जिला अस्पताल, एम्स ऋषिकेश तक सभी अस्पतालों में पर्याप्त व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। शनिवार सुबह सीएम धामी ने चमोली में माणा के निकट हुए हिमस्खलन क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। इसके उपरांत अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए जिससे राहत एवं बचाव कार्य शीघ्र और प्रभावी रूप से संचालित हो सके। चमोली जिले में अचानक हुए हिमस्खलन के कारण 55 श्रमिक दब गए थे, जिनके बचाव के लिए तुरंत राहत कार्य शुरू किए गए थे। इस संकट की घड़ी में मुख्यमंत्री धामी ने चार घंटे के भीतर आपदा परिचालन केंद्र का दूसरा दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने वहां राहत कार्यों के बारे में पल-पल की जानकारी ली और राहत कार्यों को तेज करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

No comments

अनुशासनहीनता पर बड़ी कार्रवाई, प्रभारी प्राचार्य निलंबित

स्वच्छ सर्वेक्षण में अच्छा प्रदर्शन करने वाले राज्य के सात न...

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025: प्रतिभाशाली बच्चों...

धरती आबा जनभागीदारी अभियान : जनजातीय समाज के हितग्राहियों के...

टैरिफ में न्यूनतम वृद्धि, आपूर्ति में गुणवत्ता — छत्तीसगढ़ म...

ग्राम पंचायतों की सक्रियता और स्वप्रेरित जनभागीदारी से हो रह...

मुख्यमंत्री साय से भारत सरकार में भूमि संसाधन सचिव ने की सौज...

राज्यपाल डेका ने छत्तीसगढ़ के कोसा को अंतर्राष्ट्रीय पहचान दि...

ऑपरेशन सिन्दूर: भारत की ताकत, संकल्प और वैश्विक नेतृत्व क्षम...

बस्तर के बच्चों का स्वर्णिम भविष्य सुनिश्चित करने के लिए सर...