Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Monday, June 16

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

आचार्य श्री विद्यासागर की पुण्यतिथि में शामिल होंगे केंद्रीय गृहमंत्री शाह

 00 कल सीएम आएंगे चंद्रगिरी में  राजनांदगांव। आचार्य श्री विद्यासागर की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 6 फरवरी को डों...

 00 कल सीएम आएंगे चंद्रगिरी में 

राजनांदगांव। आचार्य श्री विद्यासागर की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 6 फरवरी को डोंगरगढ़ आएंगे और आचार्य श्री जी के 108 चरण चिन्हों का लोकार्पण एवं प्रस्तावित समाधि का भूमिपूजन करेंगे। वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल चंद्रगिरी जाएंगे। बीते वर्ष चंद्रगिरी में आचार्य ने देवलोक गमन किया था। डोंगरगढ़ स्थित चंद्रगिरी में 01 से 06 फरवरी तक आचार्य की पुण्यतिथि को प्रथम समाधि स्मृति महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। हर दिन अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। बताया जा रहा है कि शाह ने कार्यक्रम में शामिल होने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। लिहाजा जिला प्रशासन एवं पुलिस के आला अफसर चंद्रगिरी में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाने की तैयारी में जुट गए हैं। डोंगरगढ़ के चंद्रगिरी में आयोजित महामहोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णदेव साय एक फरवरी को शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर बाद आचार्य श्री जी की महापूजा व महाआरती में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा संबंधी अफसरों ने बैठक की है। कलेक्टर संजय अग्रवाल, आईजी दीपक झा और एसपी मोहित गर्ग ने सुरक्षा संबंधी मामलों को लेकर बैठक भी की है। डोंगरगढ़ एसडीओपी आशीष कुंजाम द्वारा भी स्थानीय परिस्थितियों के आधार पर जवानों को मुस्तैद किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस स्मृति महोत्सव में देशभर से जैन समुदाय के लोग शामिल होंगे।

No comments

कैम्पा मद का नियमानुसार हो समुचित उपयोग- मुख्यमंत्री विष्णु ...

खूब पढ़ो, आगे बढ़ो और राज्य का गौरव बनो-मुख्यमंत्री विष्णु द...

पीडीएस के अंतर्गत प्रचलित राशनकार्डो में दर्ज सभी सदस्यों का...

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण अजीविका मिशन से जुड़कर महिलाएं आर्थिक...

युक्तियुक्तकरण से पोड़ी खुर्द के प्राथमिक शालाओं को मिले शिक्...

महतारी वंदन योजना से महिलाओं में बढ़ा आत्मसम्मान और आत्मनिर्भ...

छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग का 15वां स्थापना दिवस

शाला प्रवेशोत्सव में शामिल हुए केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन स...

सुशासन की रोशनी वनांचल तक अचानकमार के 12 गांवों के सोलर पैनल...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह का पचमढ़...