Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Wednesday, July 16

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

किरणदेव सिंह फिर चुने गए छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष

    रायपुर । किरणदेव सिंह छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष फिर से चुने गए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने इसका ऐलान कर दिया है। द...

  

रायपुर । किरणदेव सिंह छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष फिर से चुने गए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने इसका ऐलान कर दिया है। देर रात वो रायपुर पहुंचे। खुद किरणदेव ने ही एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। साथ में प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन भी मौजूद थे। गुरुवार रात पार्टी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी की गई। इसके लिए चुनाव अधिकारी बनाए गए खूबचंद पारख ने बताया कि 3 सेट में नामांकन आए हैं। तीनों में किरणदेव सिंह का ही नाम था। खूबचंद पारख भाजपा के चुनाव अधिकारी हैं, इन्होंने ही नामांकन हासिल किया और पार्टी के बड़े नेताओं को रिपोर्ट दी। चुनाव अधिकारी खूबचंद पारख ने प्रक्रिया के बारे में बताया कि किसी व्यक्ति को अध्यक्ष बनने के लिए 3 बार का सक्रिय सदस्य होना जरूरी है। 30 प्रस्तावक थे, केवल किरणदेव सिंह के नाम पर नामांकन जमा हुआ था। खूबचंद पारख ने कहा कि 30 प्रस्तावक थे, जो नामांकन जमा हुआ है, वह केवल किरणदेव के नाम पर था। धरमलाल कौशिक, नारायण चंदेल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद के दावेदार माने जा रहे थे। दावेदारी की खबरों से ये नेता इनकार भी नहीं कर रहे थे और खुले तौर पर कुछ स्वीकार भी नहीं कर रहे थे। जब नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई तो दोनों ही नेता मंच पर किरणदेव से हाथ मिलाते दिखे, दोनों ने अपने नाम आगे नहीं किए। विनोद तावड़े का एयरपोर्ट पर स्वागत हुआ। किरणदेव के नामांकन पर दिल्ली से अप्रूवल लेकर उन्होंने नाम का ऐलान किया। अध्यक्ष चुने जाने के बाद किरणदेव सिंह ने निकाय चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से अपील कर कहा कि विधानसभा और लोकसभा चुनाव में बीजेपी को जनता ने अपना पूरा सहयोग दिया है, अब कार्यकर्ताओं का चुनाव है, नीचे स्तर के चुनाव में जब हम जाते हैं तो कठिनाइयां आती है, मगर आप सभी के साथ से हम एक बार फिर से पंचायत से पार्लियामेंट तक भगवा लहराएंगे।

No comments

राजनीतिक प्रतिबद्धताओं से ऊपर उठकर लोकहित और लोक कल्याण को द...

राष्ट्रीय शिक्षा नीति और शिक्षा का अधिकार अधिनियम के प्रावधा...

मुख्यमंत्री साय ने राज्यपाल डेका का विधानसभा परिसर में किया ...

कोण्डागांव की बालिका ने ताईवान में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गो...

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रयासों से मिली शहर के विभ...

मनेंद्रगढ़ क्षेत्र को मिली 25.99 करोड़ की विकास योजनाओं की स...

राजनीतिक प्रतिबद्धताओं से ऊपर उठकर लोकहित और लोक कल्याण को द...

विश्वविद्यालयों एवं कॉलेजों में शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने रिक्...

म.प्र. में पीपीपी मोड पर फुटबाल एक्सीलेंस सेंटर, स्पोर्टस इन...

नियद नेल्लानार योजना : माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में विकास क...