Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Sunday, July 13

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान 17 जनवरी को

  रायपुर । बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान 17 जनवरी को हो सकता है। 16 जनवरी को प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन रायपुर आ रहे हैं। जबकि अगले द...

 

रायपुर । बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान 17 जनवरी को हो सकता है। 16 जनवरी को प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन रायपुर आ रहे हैं। जबकि अगले दिन चुनाव प्रभारी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े का दौरा है। उसी दिन एक बैठक के बाद नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी जानकारी के मुताबिक 18 जनवरी को निकाय और पंचायत चुनावों के लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। लिहाजा चुनाव की तारीखों का ऐलान भी इसके बाद होगा। ऐसे में नए प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में ही निकाय और पंचायत चुनाव होंगे। बीजेपी छत्तीसगढ़ में पूर्णकालिक अध्यक्ष मनोनित करने की तैयारी में है। प्रदेश अध्यक्ष के लिए इन नामों की चर्चा पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े प्रदेश अध्यक्ष पद और राष्ट्रीय परिषद के सदस्य के चुनाव के लिए चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष के लिए भी वरिष्ठ नेताओं के नामों की चर्चा तेज है। अगर किरण सिंहदेव को रिपिट नहीं किया जाता तब धरमलाल कौशिक, शिवरतन शर्मा, विक्रम उसेंडी और नारायण चंदेल को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता हैं। जानकारी के मुताबिक नए प्रदेश अध्यक्ष किसी ओबीसी वर्ग के ही वरिष्ठ नेता को ही बना सकती है। किरण सिंह देव को राज्य सरकार में मंत्री बनाए जाने को लेकर भी चर्चा है। सिंह देव 30 सालों से सक्रिय राजनीति में हैं। युवा मोर्चा के अध्यक्ष रहे और 2009 से 14 के बीच जगदलपुर महापौर भी रहे हैं और पहली बार विधायक बने हैं। इसके बावजूद पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष बनाकर बड़ी जिम्मेदारी उन्हें दी है। ऐसे में प्रदेश अध्यक्ष पद में नई नियुक्ति के बाद किरण सिंह देव को मंत्री बनाया जा सकता है। नए चेहरे को भी मिल सकती है, जिम्मेदारी बीजेपी के फैसले चर्चाओं से अलग चौंकाने वाले रहे हैं। ऐसे में प्रदेश अध्यक्ष को लेकर भी ऐसा ही कोई फैसला लिया जा सकता है। बीजेपी ने 37 में 33 जिला अध्यक्षों को बदल दिया है। नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति हो गई है। जबकि मंडल अध्यक्षों के मनोनयन में भी कई नए चेहरों को मौका मिला है। ऐसे में किसी नए चेहरे को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

No comments

उप अभियंता भर्ती परीक्षा में हाईटेक नकल कांड, युवती पकड़ी गई

वैष्णव ब्राह्मण समाज का रहा है गौरवशाली इतिहास : मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ के हर क्षेत्र में विकास को दी जा रही है तीव्र गति ...

मुख्यमंत्री श्री साय से मिस यूनिवर्स छत्तीसगढ़ डॉ. अंजली पवा...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव श्रावण के पवित्र माह में सपत्नीक भगवान ...

मत्स्य पालन को मिलेगा उद्योग का दर्जा, अन्य उद्योगों की तरह ...

खेती में तकनीकी नवाचार से समृद्धि: नवागढ़ के किसान संतोष साह...

नैनो डीएपी से प्रति एकड़ 75 रूपए की बचत, आसानी से उपलब्ध और उ...

नक्सलवाद से लोकतंत्र की ओर लौटता बस्तर: 24 घंटे में 45 नक्सल...

प्रदेश में अब तक 364.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज