Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Thursday, July 17

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

मुख्यमंत्री ने विश्व बाल अधिकार दिवस की दी बधाई और शुभकामनाएं

 

प्रत्येक बच्चे के विकास के लिए सकारात्मक और सुरक्षित वातावरण देना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री श्री साय

रायपुर । मुख्यमंत्री श्री साय ने 20 नवंबर को विश्व बाल अधिकार दिवस के अवसर पर सभी बच्चों के सुरक्षित, स्वस्थ और खुशहाल भविष्य की कामना की है। विश्व बाल अधिकार दिवस के अवसर पर जारी अपने संदेश में उन्होंने कहा है कि वयस्कों के समान बच्चों को भी कुछ अधिकार दिए गए हैं। हर बच्चे को जीने के अधिकार के साथ ही स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा, समानता और पोषण पाने सहित कई अधिकार हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं। बच्चों के अधिकारों के प्रति समाज में जागरूकता जरूरी हैं। बच्चों को स्वस्थ,सुपोषित,शिक्षित और सुरक्षित जीवन देना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। बाल अधिकार दिवस ऐसा ही अवसर है, जब हम बच्चों के लिए अपनी जिम्मेदारियों और प्रतिबद्धताओं को फिर से दोहराते हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी की कोशिश हो कि प्रत्येक बच्चे को विकास के लिए सकारात्मक और सुरक्षित वातावरण मिल सके। श्री साय ने बच्चों को ढेर सारा प्यार देते हुए ईश्वर से अपनी कृपा सभी बच्चों पर बनाए रखने की प्रार्थना की है।

No comments

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा-यह केवल दस्तावेज नहीं...

हाईटेक नकल का मामला उजागर होने के बाद हरकत में आई पुलिस, दोन...

'मोर गांव मोर पानी' अभियान बना जल संरक्षण का ऐतिहासिक जनांदो...

उद्यानिकी फसल से संतेर पोटाई हुए आर्थिक रूप से सशक्त

निजी विश्वविद्यालय केवल डिग्री न बांटें, गुणवत्तापूर्ण शिक्ष...

प्रधानमंत्री आवास योजना से खुद का पक्का मकान मिलने से खुश है...

बलौदाबाजार को मिला विकास का तोहफ़ा : रामसागर तालाब संवर्धन एव...

अंधेरे से उजाले की ओर : पूवर्ती गांव के अर्जुन की उड़ान

आंगनबाड़ी केंद्रों की बदली तस्वीर : खेलते-खिलखिलाते नन्हे कद...

7 सेंटीमीटर तक चेहरे में घुसा औजार, घायल बालक को जान के जोखि...