Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Tuesday, May 20

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जवानों को परोसा भोजन

  जगदलपुर। बस्तर दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक के बाद शाम को सेड़वा स्थित सीआरपीएफ 241...

 

जगदलपुर। बस्तर दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक के बाद शाम को सेड़वा स्थित सीआरपीएफ 241 बस्तियां बटालियन पहुंचे, यहां उन्होंने सुरक्षा बल के जवानों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। सीएम ने जवानों को भोजन परोसा और उनके साथ बैठकर भोजन किया। रात उन्होंने सीआरपीएफ कैंप में बिताई। ऐसा करने वाले वे प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री हैं। कैंप के अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री साय के बटालियन हेड क्वार्टर पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने सीआरपीएफ की वर्दी पहनकर बटालियन में पदस्थ जवानों और अधिकारियों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर बटालियन में तैनात सीआरपीएफ की महिला व पुरुष कमांडो ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने जवानों को खाना भी परोसा और उनके साथ भोजन भी किया। उन्होंने सीआरपीएफ कैम्प में रात्रि विश्राम किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ डीजीपी अशोक जुनेजा, बस्तर आइजीपी सुंदरराज पी., बस्तर कलेक्टर हरीश एस., बस्तर एसपी शलभ सिन्हा उपस्थित थे।

No comments

साउथ अफ्रीका के मरीज की हुई अम्बेडकर अस्पताल में सफल सर्जरी

बीएमओ निलंबित एवं अनुबंधित चिकित्सक कार्यमुक्त

राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस: मुख्यमंत्री श्री साय ने किया ...

जल संवर्धन की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा भू-जल संवर्धन...

शिक्षा का अधिकार अधिनियम शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण का आधार

हमारी सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंच रहा: मुख्यमंत...

मुख्यमंत्री ने मुंगेली जिला ग्रंथालय में किया अतिरिक्त कक्ष ...

शत-प्रतिशत प्लेसमेंट की सफलता की नई मिसाल गढ़ता राज्य होटल प्...

निगम आयोगों में पूर्व में प्रस्तावित नियुक्तियों में हुआ आंश...

देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए पुलिस का आधुनिकीकरण जरूरी: योगी