Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Wednesday, July 23

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

प्रियंका वायनाड लोकसभा सीट से चार लाख से अधिक मतों से जीती

 

वायनाड (केरल) । कांग्रेस महासचिव एवं यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) की उम्मीदवार प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को केरल के वायनाड लोकसभा सीट के उपचुनाव में 4,08,036 मतों के भारी अंतर से जीत हासिल की। श्रीमती वाड्रा की पहली बार संसद में प्रवेश है और उन्होंने अपने भाई एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के रिकॉर्ड अंतर को भी तोड़ दिया, जिन्होंने अप्रैल 2024 में वायनाड लोकसभा क्षेत्र के लिए हुए चुनाव में 3,64,422 वोट हासिल किए थे। वैसे 2019 के लोकसभा चुनाव में श्री राहुल गांधी ने वायनाड सीट 4.31 लाख मतों के अंतर से जीती थी। श्रीमती वाड्रा को 6,17,942 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी और लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) के उम्मीदवार सत्यन मोकेरी को 2,09,906 वोट मिले और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन उम्मीदवार नव्या हरिदास को 1,09,202 वोट मिले। अप्रैल 2024 के लोकसभा चुनाव में श्री राहुल गांधी ने एलडीएफ उम्मीदवार एनी राजा को 3,64,422 वोटों के अंतर से हराया। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष को 6,47,445 वोट मिले, एलडीएफ की भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की राष्ट्रीय महिला नेता एनी राजा (भाकपा महासचिव डी राजा की पत्नी) को 2,83, 028 वोट मिले और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन को 1,41,045 वोट मिले।

No comments

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा—सड़कों पर विचरण करने वाले ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लोकमान्य तिलक और चंद्रशेखर आजा...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट विनय शर्...

डीएलएड प्रथम एवं द्वितीय वर्ष परीक्षा परिणाम घोषित

स्टेट कैपिटल रीजन: छत्तीसगढ़ का बनेगा नया ग्रोथ इंजन

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर प्रदेश भ...

वनमंत्री कश्यप ने प्राथमिक शालाओं में पौष्टिक आहार नाश्ता प्...

श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं से हुए लाभान्वित

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा—सड़कों पर विचरण करने वाले ...

महतारी वंदन योजना बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल