Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Friday, July 11

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

प्रदेश में अब तक 5.57 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में रबी फसल गेहूं, चना, मक्का, अलसी सहित विभिन्न फसलों की बोनी

  इस वर्ष 19.25 लाख हेक्टेयर रकबे में बोनी का लक्ष्य अब तक 0.73 लाख क्विंटल बीज और 0.67 लाख मीट्रिक टन खाद वितरित प्रदेश के किसानों को रबी फ...

 

इस वर्ष 19.25 लाख हेक्टेयर रकबे में बोनी का लक्ष्य

अब तक 0.73 लाख क्विंटल बीज और 0.67 लाख मीट्रिक टन खाद वितरित

प्रदेश के किसानों को रबी फसल के लिए 112.28 करोड़ रूपए अल्पकालिक कृषि ऋण वितरित

रायपुर । छत्तीसगढ़ में इस वर्ष रबी फसलों के लिए अब तक 5.57 हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं, चना, मटर, मक्का, अलसी सहित विभिन्न रबी फसलों की बोनी हो चुकी हैं। वहीं रबी फसल के किसानों को 0.73 लाख क्विंटल बीज और 0.67 लाख मीट्रिक टन रासायनिक खाद का वितरण किया गया है। ंइस वर्ष 19.25 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में विभिन्न रबी फसलों की बोनी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कृषि विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर वर्ष 2024-25 में रबी फसलों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस वर्ष विभिन्न रबी फसलों की बोनी के लिए 19.25 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में विभिन्न रबी फसलों की बोनी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके विरूद्ध अब तक 5.57 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं, चना, मटर, मक्का, अलसी सहित विभिन्न रबी फसलों की बोनी हो चुकी हैं, जो लक्ष्य का 29 प्रतिशत है। पिछले वर्ष के लिए 19.19 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में रबी फसलों की बोनी का लख निर्धारित किया गया था। अधिकारियों ंने बंताया कि रबी वर्ष 2024-25 के लिए 2.89 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज वितरण का लक्ष्य रखा गया है, जिसके विरूद्ध 1.27 लाख क्ंिवटल बीज का भण्डारण कर 0.73 लाख क्ंिवटल बीज का वितरण किया गया है जो कुल भंडारण का 57 प्रतिशत है। इसी प्रकार इस वर्ष 4.65 लाख मीट्रिक टन खाद वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके विरूद्ध 3.79 लाख मीट्रिक टन भंडारण कर 0.67 लाख मीट्रिक टन खाद वितरण किया जा चुका है जो कुल भंडारण का 18 प्रतिशत है। अधिकरियों ने बताया कि खरीफ सीजन की तरह रबी फसल के लिए भी प्रदेश के किसानों को अल्पकालिक कृषि ़ऋण देने का प्रावधान किया गया है। अब तक राज्य के किसानो को 112 करोड़ 28 लाख का ऋण वितरण किया गया है। गत वर्ष इसी अवधि  किसानों को 76 करोड़ 26 लाख रूपये का कृषि ऋण वितरित किया गया था।

No comments

छत्तीसगढ़ सरकार की ऐतिहासिक कार्रवाई: भ्रष्टाचार पर जीरो टॉल...

भ्रष्टाचार के विरुद्ध मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सबसे बड़ी...

कावड़ यात्रियों की सुरक्षा के साथ होगी माकूल व्यवस्थाएँ : मुख...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया "कल के शहरों का निर्माण" प्रदर्...

गुरु पूर्णिमा पर उद्योग मंत्री देवांगन में सद्गुरु कबीर आश्...

लखपति दीदी को किया गया सम्मानित

हाईवा जैसी भारी वाहनों को आसानी से ऑपरेट करती है जेसीबी दीद...

वेदीकरण विषय पर प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न: खाद्य एवं नापतौ...

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णय...

दिव्यांग दीपेश्वर को मिला तत्काल ट्राई सायकल, अब जिंदगी होगी...