Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Sunday, July 27

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

शिक्षा पर 2 लाख लोन, शादी में 21 हजार भेंट, अब सर्व समाज के लिए सत्यनारायण सेवाश्रम

    00 पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा के सम्मान समारोह में शामिल होने रायपुर पहुंचे विप्र फाउंडेशन के संस्थापक सुशील ओझा रायपुर। सेवा को समर...

  


00 पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा के सम्मान समारोह में शामिल होने रायपुर पहुंचे विप्र फाउंडेशन के संस्थापक सुशील ओझा
रायपुर। सेवा को समर्पित पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा के 50 साल के सार्वजनिक जीवन का सम्मान करने के लिए शुक्रवार को नवा रायपुर में लोक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया है। इस भव्य समारोह में शिरकत करने देशभर से ब्राह्मण समाज की नामी हस्तियां रायपुर पहुंच रहीं हैं। गुरुवार को विप्र फाउंडेशन के संस्थापक सुशील ओझा भी इसी सिलसिले में रायपुर पहुंचे। प्रेस क्लब में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने विप्र फाउंडेशन द्वारा देशभर में किए जा रहे सेवा कार्यों के बारे में बताया। देवपुरी में सत्यनारायण सेवाश्रम के जरिए छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी सेवा की इस मुहिम को रफ्तार देने की बात कही। ओझा ने बताया, जरूरतमंद बच्चों को पढ़ाई के लिए हम 2 लाख का लोन देते हैं। पढ़ाई पूरी कर नौकरी पाने के बाद बच्चे किस्तों में पैसे लौटाते हैं। इसी तरह जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी पर 21 हजार रुपए शगुन के तौर पर देते हैं। खास बात ये है कि हमारी योजनाएं केवल ब्राह्मणों के लिए नहीं, सर्व समाज के लिए हैं। अरूणाचल प्रदेश में अभी हम भगवान परशुराम की 51 फीट ऊंची भव्य मूर्ति भी बनवा रहे हैं। अब रायपुर के देवपुरी में सत्यनारायण सेवाश्रम के जरिए छत्तीसगढ़ में समाजसेवा का विस्तार करेंगे। यह सेवाश्रम पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा के 50 साल के सार्वजनिक जीवन को समर्पित है। जिस तरह उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज में शिक्षा, रोजगार को बढ़ावा देने में समर्पित किया, यह सेवाश्रम भी उन्हीं के आदर्शों पर संचालित होगा। यहां हॉस्टल होगा, जिसमें सभी समाज के प्रतिभावान बच्चों को एडमिशन मिलेगा। इसके अलावा भी समाजसेवा से जुड़ी कई गतिविधियां संचालित की जाएंगी।

No comments

आदिवासी युवाओं को मिलेगी नई उड़ान: मुख्यमंत्री श्री साय की प...

भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर: छत्तीसगढ़ के लि...

भारत को वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने के लिए योजनाबद्ध ह...

नीट यूजी 2025 की काउंसलिंग 29 जुलाई से, छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन...

गरियाबंद में हुए मेगा हेल्थ कैंप में गंभीर बीमारी का लगा पता...

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना

प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं के 115 शिक्षकों को पांच दिवसीय ...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ टीबी उन्म...

आदिवासी युवाओं को मिलेगी नई उड़ान : मुख्यमंत्री साय की पहल प...

मुख्यमंत्री ने ग्राम पंड्रापाथ तहसील सन्ना को दी बड़ी सौगात