Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Tuesday, August 19

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

दुग्ध संघ की उत्पादन क्षमता बढ़ायी जाएगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    10 लाख टन तक पहुंचाया जायेगा उज्जैन दुग्ध संघ का उत्पादन प्रत्येक किसान परिवार को 50 हजार रु. बोनस पहुंचे यह सुनिश्चित करेंगे मुख्यमंत्र...

  


10 लाख टन तक पहुंचाया जायेगा उज्जैन दुग्ध संघ का उत्पादन
प्रत्येक किसान परिवार को 50 हजार रु. बोनस पहुंचे यह सुनिश्चित करेंगे
मुख्यमंत्री उज्जैन सहकारी दुग्ध संघ के कर्मचारी संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल

भोपाल :  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि उज्जैन सहकारी दुग्ध संघ की क्षमता में वृद्धि की जाएगी। शासन का प्रयास है कि दुग्ध संघ के माध्यम से दुग्ध उत्पादक किसान अधिकाधिक रूप से लाभान्वित हों। प्रत्येक किसान परिवार के पास कम से कम 50 हजार रुपए बोनस राशि पहुंचे। उज्जैन दुग्ध संघ की उत्पादन क्षमता को 10 लाख टन तक बढ़ाया जाएगा। साथ ही दुग्ध संघ की भूमिका को धरातल स्तर तक प्रभावी बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन में रविवार को सहकारी दुग्ध संघ के कर्मचारी संवाद कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सभी क्षेत्रों में समान रूप से प्रगति के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। कृषि आधारित मध्यप्रदेश में किसानों की आय में और अधिक वृद्धि हो इसके लिए शासन कृत-संकल्पित है। प्रदेश की कृषि विकास दर को और आगे ले जाना है। इसमें पशुपालक दुग्ध उत्पादक किसानों की महत्वपूर्ण भूमिका है। शासन का प्रयास है कि दुग्ध उत्पादन में और अधिक वृद्धि हो। इसमें दुग्ध सहकारिता की बड़ी भूमिका रहेगी। दुग्ध उत्पादन में वृद्धि के साथ बढ़ी हुई मात्रा की खपत के लिये भी कार्य किया जाएगा। नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के माध्यम से दुग्ध खपत के लिये दुग्ध संघ की क्षमता में वृद्धि की जाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दुग्ध सहकारी संघ को मजबूत बनाने के साथ किसानों के लिए जितनी भी राशि चाहिए वह दी जाएगी। धरातल स्तर तक दुग्ध सहकारी संघ की भूमिका को प्रभावी बनाया जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन दुग्ध संघ मेरा अपना परिवार है। वर्तमान में उज्जैन दुग्ध संघ की ढाई लाख टन की क्षमता में वृद्धि कर 10 लाख टन तक करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके प्रॉफिट को भी बढ़ाकर 100 करोड़ रुपए तक ले जाना है। साथ ही कर्मचारी हितों का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा।

कार्यक्रम में विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, जनप्रतिनिधि, दुग्ध संघ से जुडे पदाधिकारी और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।


No comments

राज्य के कर्मचारियों के DA में 2% की होगी वृद्धि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में वित्तीय स...

सूरजपुर के गाँवों में लौटी सौर ऊर्जा की रोशनी

श्रवणदोष से पीड़ित चाका बाई को मिला श्रवण यंत्र

भारत दिवस परेड 2025 में छत्तीसगढ़ की भव्य प्रस्तुति

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट क...

राज्यपाल रमेन डेका ने किए महाप्रभु श्री जगन्नाथ भगवान के दर्...

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णय...

गांव-गांव में बच्चों की सुरक्षा के लिए तैयार होंगे सुरक्षा प...

स्टेट कैपिटल रीजन से तेजी से होगा विकास, नागरिक सुविधाओं में...