Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Sunday, June 1

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

गांजा की खेप के साथ चार तस्‍कर पकड़ाए

   भिलाई। छत्‍तीसगढ़ की दुर्ग पुलिस ने ओडिशा से गांजा लाकर शहर में खपाने वाले अंतरराज्यीय गांजा तस्करों और एक कोचिया को गिरफ्तार किया है। ...

  

भिलाई। छत्‍तीसगढ़ की दुर्ग पुलिस ने ओडिशा से गांजा लाकर शहर में खपाने वाले अंतरराज्यीय गांजा तस्करों और एक कोचिया को गिरफ्तार किया है। तस्करों में एक आरोपी सेक्टर-6 भिलाई का है, बाकि तीन में एक मध्यप्रदेश के बड़वानी और दो उत्तर प्रदेश के देवरिया जिला के रहने वाले हैं। वहीं कोचिया महिला खुर्सीपार की रहने वाली है।

चारों तस्कर ओडिशा से दो कार में गांजा छिपाकर भिलाई लाते थे। पकड़े जाने से बचने के लिए वे रास्ते में वाहनों के नंबर प्लेट भी बदल देते थे। पुलिस ने पांचों आरोपियों से 45 किलो गांजा और तस्करी में प्रयुक्त दो कार व एक बाइक जब्त की है। खुर्सीपार पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत कार्रवाई की है।

दुर्ग रेंज के आईजी राम गोपाल गर्ग, एसपी जितेंद्र शुक्ला और एएसपी सुखनंदन राठौर ने पत्रकार वार्ता में सयुंक्त रूप से बताया कि बालाजी नगर खुर्सीपार निवासी जी सरोजनी (60) को गांजा सहित गिरफ्तार किया गया था। आरोपित ने सेक्टर-6 निवासी पिंटू साहनी (35) से गांजा लेना बताया।
आरोपियों की कार से भारी मात्रा में गांजा जब्‍त

वहीं पिंटू से पुलिस को तीन आरोपितों का सुराग मिला। पिंटू के साथ ही ग्राम ठीकरी गांधी चौक जिला बड़वानी मध्यप्रदेश निवासी अजय साहनी (23), ग्राम खैराट जिला देवरिया उत्तर प्रदेश निवासी अजय प्रसाद (22) और ग्राम मोतीपुर भुवाल जिला देवरिया उत्तर प्रदेश निवासी ऐबी साहनी (34) को भी गिरफ्तार किया। आरोपियों की कार से भी भारी मात्रा में गांजा मिला।

पूछताछ में पता चला कि बाकि के तीन आरोपी अपने अपने शहर में गांजा लेने के लिए ओडिशा जाते थे। ओडिशा में ही पिंटू की बाकि के तीन आरोपियों से मुलाकात हुई थी और उसके बाद सभी ने एक साथ मिलकर गांजा तस्करी शुरू कर दिया था। गिरफ्तार किए आरोपियों में पिंटू साहनी और जी सरोजनी गांजा बेचने के मामले में पहले भी जेल जा चुके हैं।

No comments

छत्तीसगढ़ में होगी शिक्षकों की भर्ती, प्रथम चरण में 5,000 पदो...

‘विकसित छत्तीसगढ़’ के रोडमैप पर रखें फोकस : मुख्यमंत्री विष्ण...

मोदी ने दी मध्यप्रदेश को कई सौगातें, इंदौर मेट्रो हुई शुरु

आतंकवाद के खिलाफ सबसे बड़ा और सबसे सफल ऑपरेशन है सिंदूर…

दुर्ग जिले में शिक्षकों की पोस्टिंग में असंतुलन से प्रभावित...

रानी अहिल्याबाई नारी सशक्तिकरण की जीवंत प्रतीक: मंत्री राजव...

दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना से आत्मनिर्भर बनीं भुनेश्वरी

मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना : भारती साहू के लिए बन...

सुशासन तिहार जनता की समस्याओं के समाधान का अभियान : मुख्यमंत...

PM मोदी ने बस्तर की डॉ जयमति कश्यप को किया सम्मानित