Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Tuesday, August 5

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

छत्‍तीसगढ़ में वंदे भारत पर ट्रायल के दौरान पत्‍थरबाजी करने वाले आरोपी गिरफ्तार

    भिलाई। दुर्ग-विशाखापत्तनम वंदे भारत पर ट्रायल के दौरान शुक्रवार रात को कुछ युवकों ने महासमुंद के बागबाहरा के पास पथराव कर दिया। इससे क...

  

भिलाई। दुर्ग-विशाखापत्तनम वंदे भारत पर ट्रायल के दौरान शुक्रवार रात को कुछ युवकों ने महासमुंद के बागबाहरा के पास पथराव कर दिया। इससे कोच सी-2, सी-4, सी-9 की खिड़की में दरार आ गई। ट्रेन के स्टाफ ने इसकी जानकारी रेलवे सुरक्षा बल को दी। रेलवे पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। वंदे भारत ट्रेन पर पथरबाजी करने वाले आरोपी लेखराज सोनवानी, देवेंद्र चंद्राकर, अर्जुन यादव, जीतू तांडी और शिव कुमार शनिवार को रायपुर रेलवे कोर्ट में पेश किया गया। पांचों आरोपियों ने पूछताछ में खुद को कांग्रेस कार्यकर्ता बताया है। आरोपियों में बागबाहरा की कांग्रेस पार्षद का देवर शामिल है। इस ट्रेन को 16 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हरी झंडी दिखाने वाले हैं। शुक्रवार को ट्रायल रन के तहत सुबह 5.45 बजे यह ट्रेन दुर्ग से विशाखापत्तनम के लिए रवाना की गई थी। वहां से वापसी के दौरान रात 9.45 बजे इस पर पथराव हो गया। रात 11 बजे दुर्ग पहुंचने पर इस ट्रेन को यार्ड में ले जाया गया। यहां इसकी जांच की गई। दुर्ग से विशाखापत्तनम के बीच चलने वाली यह ट्रेन प्रदेश की दूसरी वंदे भारत होगी। इससे पहले 11 दिसंबर 2022 को बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत शुरू हुई थी।

No comments

मंत्री कश्यप ने जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकार...

अमरकंटक में 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं कांवड़ियों ने मृत्युं...

अधिकारी-कर्मचारी अपने स्वयं के आवासीय परिसर में सोलर पॉवर प्...

हिंसक वन्यप्राणियों द्वारा जनहानि, फसल हानि के प्रकरणों का स...

अतिवृष्टि से हुए नुकसान की होगी भरपाई, सरकार है आपके साथ : म...

योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी...

प्रदेश में चलेगा सोलर पंप स्थापित करने का सघन अभियान

शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्यात...

’प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना बनी किसानों की ताकत’

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने कोण्डागांव व फरसगांव में शासकीय...