Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Friday, August 22

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

मुख्यमंत्री साय के निर्देशानुसार सरगुजा जिला प्रशासन ने की कार्यवाही

   हादसे से परिवारों को कंपनी देगी 15-15 लाख रुपए  घायल को मिलेगा 3 लाख रूपए प्रशासन की अनुमति के बिना प्लांट का नहीं हो सकेगा पुनः संचा...

  

हादसे से परिवारों को कंपनी देगी 15-15 लाख रुपए

 घायल को मिलेगा 3 लाख रूपए

प्रशासन की अनुमति के बिना प्लांट का नहीं हो सकेगा पुनः संचालन

 रायपुर । सरगुजा जिले के एलुमिना प्लांट में हुए औद्योगिक हादसे में पीड़ित परिवारों को कंपनी द्वारा 15-15 लाख रूपए की मुआवजा दी जाएगी। इसी प्रकार घायलों को 3-3 लाख रूपए की राशि मिलेगी। गौेरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा गत रविवार को एलुमिना प्लांट में हुए औद्योगिक हादसे में पीड़ित परिवारों के साथ गहरी संवेदना जताते हुए जिला प्रशासन को उचित कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे। कलेक्टर सरगुजा द्वारा एलुमिना प्लांट हादसे की जांच के लिए जांच दल का गठन कर दिया गया है। कलेक्टर ने आज जांच दल के साथ एलुमिना प्लांट का निरीक्षण किया और कंपनी के अधिकारियों को हादसे में मृत और घायल परिवारों को जल्द से जल्द मुआवजा राशि सौंपने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बताया कि इस औद्योगिक हादसे में प्रत्येक मृतक परिवार को 15-15 लाख रुपए और घायलों को 3-3 लाख रूपए की मुआवजा राशि कंपनी द्वारा दी जाएगी। कंपनी के अधिकारी 12 सितम्बर को प्रशासनिक टीम परिजनों को यह राशि सौंपेगी। उन्होंने बताया कि जांच दल द्वारा एलुमिना प्लांट में सुरक्षा मानकों के पालन हेतु कड़ाई से जांच की जा रही है। बिना प्रशासन की अनुमति के प्लांट का पुनः संचालन शुरू नहीं किया जायेगा।

No comments

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का ...

राज्य स्तरीय भू-वैज्ञानिक कार्यक्रम मंडल छत्तीसगढ़ 2025 की र...

छत्तीसगढ़ के धान ने आकर्षित किया उज्बेकिस्तान के वैज्ञानिकों ...

पूर्ण ग्राम सुराज और स्वावलम्बन की दिशा में नया संकल्प: उपम...

अलग राज्य बनने के बाद छत्तीसगढ़ की बदली है दशा और दिशा - अ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रति...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर कैंसर अस्पताल का होग...

रायपुर से तीजा पर्व पर महिलाओं के लिए खास ट्रेन सुविधा, चलेग...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से दुर्याेधन राम ...

पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना से नाथूराम साहू बने आत्मनिर...